भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आवास ऋण की दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की घोषणा की है
देश के सबसे बड़े आवास ऋण प्रदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आवास ऋण की दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की घोषणा की है, जिससे यह 8.60 फीसदी से घटकर 8.35 फीसदी सालाना हो गई है जो मंगलवार से प्रभावी होगी।
होम लोन में 25 अंकों की कटौती
SBI ने एक बयान में कहा, "भारत के सबसे बड़े आवास ऋण प्रदाता ने किफायती रिहाइश को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी छलांग लगाई है। एसबीआई आवास ऋण के लिए आधार अंकों में 25 अंक की कटौती की घोषणा करती है, जिससे यह 8.35 फीसदी सालाना की ब्याज दर पर उपलब्ध होगा।
सबसे कम दर में ब्याज देगी SBI
इसके साथ एसबीआई बाजार में सबसे कम ब्याज पर आवास ऋण मुहैया करानेवाली ऋणदाता बन गई है।" बयान में कहा गया, "नई दरें 9 मई से प्रभावी होंगी।" इसमें कहा गया कि यह दरें 30 लाख रुपये तक के आवास ऋण के लिए हैं, हालांकि 30 लाख रुपये से अधिक के आवास ऋण की दरें भी घटाई गई है।
कितनी की है कटौती
- 30 लाख से कम होम लोन पर 25 बेसिक प्वाइंट की कटौती हुई है।
- 30 लाख से ज्यादा होम लोन पर एसबीआई ने 10 बेसिक प्वाइंट घटाए हैं।
- पिछले महीने एसबीआई ने बेस रेट 9.25% से घटा कर 9.10% किया था।
- इस साल जनवरी में देश के सबसे बड़े बैंक ने लेंडिंग रेट (MCLR) में मामूली सी कटौती की थी।
पीएम आवास योजना लेने वाले लोगों को मिलेगा फायदा
SBI के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत ग्राहक 2.67 लाख रुपए की ब्याज में सब्सिडी का भी लाभ मिलेगा। वहीं, एसबीआई ने बताया कि अगर कोई महिला ग्राहक होम लोन लेती है तो उसे 8.35 फीसदी का इंटरेस्ट रेट मिलेगा, जबकि दूसरे कस्टमर को होम लोन 8.40 फीसदी पर मिलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications