जयपुर। हाल ही में उत्तरप्रदेश में 10 रुपए के नकली सिक्के पकड़े गए थे जिसके बाद पुलिस ने नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह के सरगना को भी दबोच लिया था लेकिन इस घटना के बाद अन्य राज्यों की पुलिस सुस्त ही रही। अब राजस्थान के जयपुर से 5 रुपए के नकली सिक्के बनाने की सूचना मिली है। पुलिस ने जयपुर से एक मकान से नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। हालांकि पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले ये गिरोह 5 लाख रुपए के नकली सिक्के बाजार में चला चुका है।

अर्थव्यवस्था में सेंध लगाने वाले ऐसे समाजिक तत्व बड़े ही चोरी-छिपे ढंग से इस काम को अंजाम देते हैं। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जहां ये सिक्के बनाए जा रहे थे वहां पुलिस ने जाकर तलाशी तो वहां से 11 टन वजनी एक हाइड्रोलिक मशीन बरामद हुई जिसे 5 रुपए के सिक्के बनाने में इस्तेमाल किया जाता था।
इसके अलावा पुलिस को सिक्के बनाने की डाई और एक डिब्बे से 40 सिक्के भी मिले। पुलिस ने इस गिरोह के सरगना शिवलाल सोनी और सौरभ जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि दोनों ने पहले चांदी का काम सीखा था जिसके बाद वो खुद से नकली सिक्के बनाने लगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
