अब तक गिन रहे हैं पुराने 1000-500 के नोट !

नोटबंदी के बाद बैंकों में जमा किए गए पुराने नोट की गिनती अभी जारी है और इसमें अभी कुछ और महीने लगेंगे, क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) एक-एक नोट गिन रहा है।

नोटबंदी के बाद बैंकों में जमा किए गए पुराने नोट की गिनती अभी जारी है और इसमें अभी कुछ और महीने लगेंगे, क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) एक-एक नोट गिन रहा है। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने गुरुवार को यह बातें कहीं। दास ने एक निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि अगले कुछ महीनों में नोट गिनने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Counting of old notes to still take a few months: Shaktikanta

आरबीआई की गिनने की क्षमता सामान्य स्थिति के मुताबिक है। लेकिन, यहां नोटबंदी के बाद प्रचलन में रहे 86 फीसदी नोट गिनने की जरूरत आ पड़ी है।" दास जापान के योकोहामा में एशियन डेवलपमेंट बैंक की 50वीं सालाना बैठक में हिस्सा लेने आए हैं।

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय आरबीआई के साथ मिलकर उन क्षेत्रों की पहचान कर रहा है जहां नोटों की दोबारा गिनती की संभावना है क्योंकि नगदी बैंक की शाखाओं से उनके क्षेत्रीय कार्यालय और वहां से आरबीआई की करेंसी चेस्ट में जाती है।

दास ने कहा कि पुराने नोटों की गिनती का काम काफी बड़ा है, क्योंकि एक-एक नोट गिने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+