प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 231.41 अंकों की तेजी के साथ 30,126.21 पर और निफ्टी 47.95 अंकों की तेजी के साथ 9,359.90 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स और निफ्टी ने गुरुवार को एक नई ऊंचाई छुई है। सुबह बाजार खुलने के बाद से ही सेंसेक्स में तेजी देखी गई। सेंसेक्स ने मार्केट क्लोजिंग तक 231.14 अंको की बढ़त बनाई और 30,126.21 पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाले निफ्टी ने भी जबरदस्त कारोबार किया और ऐतिहासिक ऊंचाई छूते हुए 47.95 अंकों की तेजी के साथ 9,359.90 पर बंद हुआ।
आज का कारोबार
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सुबह 174.92 अंकों की तेजी के साथ 30,069.72 पर खुला और 231.41 अंकों या 0.77 फीसदी बढ़कर 30,126.21 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 30,169.95 के ऊपरी और 30,169.95 के निचले स्तर को छुआ।
स्मॉल कैप और मिडकैप शेयरों में दिखी तेजी
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 70.65 अंकों की तेजी के साथ 14,880.86 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 54.79 अंकों की तेजी के साथ 15,430.96 पर बंद हुआ।
NSE का रिकॉर्ड
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों का सूचकांक निफ्टी 49.00 अंकों की तेजी से साथ 9,360.95 पर खुला और 47.95 अंकों या 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 9,359.90 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,365.65 के ऊपरी और 9,323.25 के निचले स्तर को छुआ।
बैंकिंग सेक्टर में दिखी तेजी
बीएसई के 19 सेक्टरों में 10 सेक्टरों में तेजी रही। बैंकिंग (2.32 फीसदी), उपभोक्ता वस्तुएं (1.41फीसदी), वित्त (1.38 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.08 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (0.78 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
गिरावट वाले सेक्टर ये रहे
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में रियल्टी (0.80 फीसदी), धातु (0.77 फीसदी), ऊर्जा (0.65 फीसदी), ऑटो (0.55 फीसदी ) और तेल एवं गैस (0.53 फीसदी) प्रमुख रहे।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications