पतंजलि आयुर्वेद कंपनी का टर्नओवर 10651 करोड़ रुपए हो गया है। दिलचस्प बात ये है कि पतंजलि ने टूथपेस्ट से 940 करोड़ रुपए की बंपर कमाई की है।
बाबा रामदेव की देखरेख में चल रही पतंजलि आयुर्वेद व्यापार के लिहाज से हर साल नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। पतंजलि आयुर्वेद का टर्नओवर एक साल में दोगुना हो गया है। कंपनी का टर्नओवर 10651 करोड़ रुपए हो गया है। दिलचस्प बात ये है कि पतंजलि ने टूथपेस्ट से 940 करोड़ रुपए की बंपर कमाई की है।
10 हजार करोड़ रुपए का टर्नओवर
बाबा राम देव ने एक प्रेसवर्ता में बताया कि पतंजलि आयुर्वेद ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में 10,651 करोड़ रुपए का टर्नओवर हासिल किया है। पतंजलि आयुर्वेद ने हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, देसी घी, शैंपू, डिशवॉश में प्रमुख रुप से लाभ कमाया है।
बाजार में बढ़ी पतंजलि की पैठ
पतंजलि आयुर्वेद ने हेयरऑयल सेगमेंट में 825 करोड़ रुपए, फेसवॉश में 228 करोड़ रुपए, टूथपेस्ट में 940 करोड़ रुपए, देसी घी में 1467 करोड़ रुपए का टर्नओवर हासिल किया।
हर उत्पाद की बिक्री बढ़ी
बाबा रामदेव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017 में पतंजलि के विभिन्न उत्पाद जिसमें शैंपू 15 फीसदी, टूथपेस्ट में 14 फीसदी, फेसवॉश में 15 फीसदी, डिशवॉश में 35 फीसदी, और शहद में 50 फीसदी मार्केट शेयर हासिल किया।
हर मापदंड को पूरा करती है पतंजलि आयुर्वेद
बाबा रामदेव ने बताया कि उनके पास 30-40 हजार करोड़ रुपए वार्षिक उत्पादन की क्षमता है, उन्होने आगे कहा कि अगले साल तक ये क्षमता 60 हजार करोड़ रुपए तक हो जाएगी। इसके साथ ही बाबा रामदेव ने नोएडा में एक नई युनिट लगाने की बात कही जिसकी उत्पादन क्षमता 20-25 हजार करोड़ रुपए तक रहेगी। बाबा रामदेव ने ये उम्मीद जताई कि पतंजलि अगले दो साल में देश में सबसे बड़ा ब्रांड बन जाएगी। बाबा रामदेव ने कहा कि ''पतंजलि fassi के मफदण्डों को पूरा करती है, हमारा लक्ष्य मुनाफ़ा नहीं है । हमारे उत्पादों की शुद्धता पर कोई आरोप नही लगा सकता''।
शहीद सैनिकों के बच्चों के लिए फ्री स्कूल
बाबा रामदेव ने इसके अलावा एक और अहम एलान भी किया। उन्होंने कहा कि शहीद सैनिकों के बच्चों के लिए इसी वर्ष 2017 में पतंजलि आवासीय (हॉस्टल) सैनिक स्कूल खोले जाएंगे और ये स्कूल नि:शुल्क होगा। इस स्कूल को दिल्ली-एनसीआर में खोला जाएगा जिसकी क्षमता 1000 बच्चों तक रहेगी। वहीं बाबा रामदेव ने सुकमा में शहीद हुए शहीद के परिवार को 2-2 लाख रुपए देने का भी एलान किया है।
गो-मूत्र पर क्या बोले बाबा
बाबा रामदेव ने पतंजलि आयुर्वेद के उत्पादों में गो-मूत्र होने की बात पर कहा कि पतंजलि के सिर्फ 3-4 उत्पादों में ही गो-मूत्र का प्रयोग किया जाता है बाकि के प्रोडक्ट्स में नहीं। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को ये कहकर पतंजलि के उत्पाद खरीदने से रोका जाता है कि उसमें गो-मूत्र होता है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।
संन्यासी ही होगा पतंजलि का उत्तराधिकारी
बाबा रामदेव ने पतंजलि के उत्तराधिकारी के प्रश्न पर कहा कि पतंजलि की कमान कोई सन्यासी ही संभालेगा। बाबा रामदेव ने पतंजलि के भविष्य पर कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वित्तीय वर्ष 2018 में पतंजलि आयुर्वेद बीस हजार करोड़ रुपए का रेवेन्यू हासिल करे।
2 साल में देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनने का लक्ष्य
बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि अपनी सेल को दोगुना करना चाहती है और इसके लिए देश भर में अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स नेटवर्क को बढ़ाकर 12 हजार किया जाएगा। साथ ही बाबा रामदेव ने एक बार फिर दोहराया कि वह आने वाले दो वर्षों में देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी बनने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
