बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि अधिक तेजी देखने को मिली। मिडकैप सूचकांक 56.89 अंकों की तेजी के साथ 14855.34 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 48.29 अंकों की तेजी के साथ 15420.80 पर बंद हुआ।
देश के शेयर बाजार तीन दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को तमाम उतार-चढ़ाव के बाद लगभग पिछले स्तर पर ही बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 2.78 अंकों की बढ़त के साथ 29,921.18 पर और निफ्टी 9.75 अंकों की तेजी के साथ 9,313.80 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 103.09 अंकों की बढ़त के साथ 30021.49 पर खुला और 2.78 अंकों या 0.01 फीसदी की तेजी के साथ 29,921.18 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 30069.24 के ऊपरी और 29804.12 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि अधिक तेजी देखने को मिली। मिडकैप सूचकांक 56.89 अंकों की तेजी के साथ 14855.34 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 48.29 अंकों की तेजी के साथ 15420.80 पर बंद हुआ।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 35.8 अंकों की बढ़त के साथ 9,339.85 पर खुला और 9.75 अंकों या 0.10 फीसदी की तेजी के साथ 9,313.80 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,352.55 के ऊपरी और 9,269.90 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के 19 सेक्टरों में से 10 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। सर्वाधिक गिरावट वाले सेक्टरों में दूरसंचार (1.22 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.78 फीसदी), धातु (0.57 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.56 फीसदी) और बिजली (0.50 फीसदी) रहे।
बीएसई के तेजी वाले शेयरों में -रियल्टी (1.99 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.21 फीसदी), तेल एवं गैस (1.05 फीसदी) और उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तुएं एवं सेवाएं (0.82 फीसदी) प्रमुख रहे।
More From GoodReturns

Nifty Target: शेयर बाजार को झटके पर झटका, BNP पारिबा ने घटाया Nifty का टारगेट

Stock Market Rally: शेयर बाजार में पैसों की बारिश, निवेशक मालामाल, जानिए तेजी के पीछे की वजह

Stock Market Crash: 5 बड़े कारणों से शेयर बाजार में भारी गिरावट, ट्रेडिंग से पहले जान लें सच!

Ambedkar Jayanti 2026: अंबेडकर जयंती पर अपनों को भेजें ये दिल छू लेने वाले शुभकामनाएं और मैसेज

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर



Click it and Unblock the Notifications