उद्योगपति विजय माल्या को भारत वापस लाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई की 4 सदस्यीय टीम माल्या को वापस भारत लाने के लिए ब्रिटेन पहुंच चुकी है।
भगोड़े उद्योगपति विजय माल्या को भारत वापस लाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई की 4 सदस्यीय टीम माल्या को वापस भारत लाने के लिए ब्रिटेन पहुंच चुकी है। ये टीम माल्या के प्रत्यपण की प्रक्रिया के लिए गई है। चार सदस्यीय दल 2 मई को लंदन पहुंच चुका है।
पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
आपको बता दें कि उद्योगपति विजय माल्या बैंको का 9000 करोड़ रुपए का कर्ज चुकाए बगैर विदेश भाग गए थे जिसके बाद से उन्हें भारत लाने की लगातार कोशिशें जारी हैं। हाल ही में माल्या को स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन गिरफ्तार के थोड़ी ही देर बाद विजय माल्या को जमानत मिल गई थी।
कर्ज वसूलने के लिए विला नीलाम
विजय माल्या से कर्ज वसूलने के लिए कोर्ट ने उनके किंगफिशर विला को नीलाम कर दिया है। किंगफिशर विला को बैंकों ने एसबीआई के नेतृत्व में गोवा का किंगफिशर विला 73.01 करोड़ रुपये में बेच दिया है। उद्योगपति और अभिनेता सचिन जोशी ने आज संकटग्रस्त शराब कारोबारी विजय माल्या के किंगफिशर विला का कब्जा ले लिया है। इसे उन्होंने हाल में बैंकों से गठजोड़ से खरीदा था।
9000 करोड़ रुपए का कर्ज
किंगफिशर एयरलाइन पर करीब 9000 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है। यह कर्ज एसबीआई की अगुवाई वाले 17 बैंकों के समूह ने दिया था। पिछले साल मार्च में माल्या भारत से निकल गए थे। हाल ही में लंदन में विजय माल्या को गिरफ्तार भी किया गया था, जिसके कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया था।
क्या है सरकार का रुख
वहीं माल्या ने बेल मिलने के बाद ट्वीट किया, ''हमेशा की तरह मीडिया ने हाइप क्रिएट किया, आज एक्स्ट्राडिशन हियरिंग शुरू होनी ही थी'' आपको बता दें कि माल्या पिछले साल 2 मार्च को देश छोड़कर लंदन भाग गए थे, इस मामले पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications