घेरुलू उपयोग की चीजों की कीमत में हल्की बढ़ोत्तरी करके फ्यूल पर मिलने वाली सबिसडी को खत्म करने की कोशिशों के तहत यह कदम उठाया गया है। अब देखना यह है कि सामान्य जीवन पर इसका क्या असर होता है।
घरेलू उपयोग की सभी वस्तुएं और संसाधन दिन व दिन मंहगे होते जा रहे हैं, इससे प्रतीत होता है कि हमारी इकोनॉमी किस प्रकार से बदल चुकी है और सामान्य लोग किस प्रकार से इससे प्रभावित हो रहे हैं। इस सोमवार से सरकारी स्वामित्य वाली तेल विपणन कंपनियों ने रियायती घरेलू गैस की कीमत 2 रुपए प्रति सिलेंडर और केरोसिन की कीमत 26 पैसे प्रति लीटर कर दी है।
घेरुलू उपयोग की चीजों की कीमत में हल्की बढ़ोत्तरी करके फ्यूल पर मिलने वाली सबिसडी को खत्म करने की कोशिशों के तहत यह कदम उठाया गया है। अब देखना यह है कि सामान्य जीवन पर इसका क्या असर होता है। यहां पर हम आपको पिछले महीने कब और कितना दाम बढ़ाया गया था उसके बारे में बताएंगे:
जनवरी से अप्रैल तक के दाम
एक ओर जहां अभी 1 मई को दिल्ली में 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमत 1.87 रुपए बढ़ाकर 444.77 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। वहीं पिछली बार यानी 1 अप्रैल को तेल कंपनियों ने 1 अप्रैल को सब्सिडाइज्ड कुकिंग गैस की कीमत बढ़ायी थी। तब एक सिलेंडर का दाम 5.57 रुपये बढ़ाया गया था जिसकी कीमत 440.90 रुपये प्रति सिलेंडर पहुंच गयी थी। इससे पहले 1 मार्च और 1 फरवरी में सरकारी तेल कंपनियों ने फ्यूल के दाम में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की थी। इसके पहले लगातार 8 महीनों तक सिलेंडर की कीमत हर महीने 2 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई थी।
नॉन सब्सिडाइज्ड एलपीजी की कीमत घटी
एक ओर जहां सब्सिडी युक्त घरेलू गैस की कीमत में इजाफा हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ नॉन-सब्सिडाइज्ड कुकिंग गैस की दर 92 रुपये प्रति सिलेंडर घटा दी गई है। इससे पहले नॉन-सब्सिडाइज्ड एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम 1 अप्रैल को 14.50 रुपये कम किया गया था। यह कटौती अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमतों के ट्रेंड को देखते हुए की जा रही है।
कौन खरीदता है गैर सब्सिडी वाले एलपीजी
गैर सब्सिडी वाले एपलीजी सिलेंडर ऐसे उपभोक्ता खरीदते हैं जो या तो अपनी सब्सिडी छोड़ चुके हैं या फिर इनकी सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर प्रति साल की सीमा को पार कर चुके हैं और उन्हें अब बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर खरीदने पड़ रहे हैं।
हर महीने 25 पैसे बढ़ा रहा कैरोसीन का दाम
सरकार हर महीने केरोसिन के दाम में 25 पैसे प्रति लीटर का इजाफा कर सब्सिडी को पूरी तरह से खत्म करने का विचार कर रही है। मुंबई में केरोसिन का का एक लीटर तेल 19.55रुपये में मिल रहा है तो वहीं कलकत्ता में 20.70 रुपये और चेन्नई में 13.60 रुपये प्रति लीटर है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
