IMDB में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक बाहुबली ने कमाई करने के मामले में कई हॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और उससे आगे सिर्फ एक ही फिल्म 'द फेट ऑफ फास्ट एंड फ्युरियस'।
फिल्म बाहुबली-2 अपनी रिलीज के बाद से ही हर दिन सफलता ने नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। बाहुबली-2 ने जहां पहले दिन की कमाई में पुराने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए वहीं विदेशों में भी फिल्म धूम मचा रही है। IMDB में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक बाहुबली ने कमाई करने के मामले में कई हॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और उससे आगे सिर्फ एक ही फिल्म 'द फेट ऑफ फास्ट एंड फ्युरियस'।
हॉलीवुड को टक्कर
आपको बता दें कि बाहुबली जहां अप्रैल के आखिरी हफ्ते में 28 अप्रैल को रिलीज हुई थी वहीं 'द फेट ऑफ फास्ट एंड फ्युरियस' अप्रैल की शुरुआत में रिलीज हुई थी। बाहुबली-2 तमाम हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ते हुए नंबर 2 की पोजीशन पर पहुंच चुकी है।
3 दिन में 303 करोड़ रुपए की कमाई
अगर कमाई की बात करें तो बाहुबली-2 ने 3 दिन में 303 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। इसमें सेटेलाइट राइट्स, थियेटर राइट्स शामिल नहीं है। अगर इन्हें जोड़ दिया जाए तो बाहुबली की कमाई 800 करोड़ रुपए के आस-पास पहुंच जाएगी। फिल्म निर्माता और निर्देशक करन जौहर ने एक पोस्ट ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी।
अमेरिका में भी बाहुबली का जलवा
IMDB ने बाहुबली-2 के बारे में लिखा है, "बाहुबली-2 टॉलीवुड की एक मेगा फिल्म है जिसे नॉर्थ अमेरिका में द ग्रेट इंडिया फिल्म्स के जरिए रिलीज किया गया है। ये फिल्म नॉर्थ अमेरिका के 425 थिएथरों में दिखाई जा रही है और इसकी अबतक की कुल कमाई 10.1 मिलियन डॉलर रही है। अगर इसका औसत निकालें तो हर थिएटर से 23855 डॉलर प्रति थिएटर औसत निकलता है। बाहुबली द कनक्लूजन को अपनी पिछली किश्त बाहुबली-द बिगनिंग से तीन गुना ज्यादा ओपनिंग मिली है और ये किसी भी भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग है, हालांकि अभी भी फिल्म के कलेक्शन की पूरी रिपोर्ट आना बाकी है।
पहले ही दिन छुआ 450 करोड़ रुपए का आंकड़ा !
आपको बता दें कि फिल्म ने पहले ही दिन 450 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया था। अब आपके मन में सवाल होगा कि आखिर बाहुबली-2 ने 450 करोड़ रुपए कैसे कमा लिए। बाहुबली-2 की ये कमाई अब तक की कुल कमाई है जिसमें पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी जुड़ा हुआ है। बाहुबली की रिलीज से पहले फिल्म के सेटेलाइट और थिएटर राइट्स करोड़ो में बिके जिसके कारण ये 450 करोड़ रुपए का आंकड़ा फिल्म ने छुआ।
कहां कितने में बिके फिल्म के राइट्स
- हिंदी के लिए सेटेलाइट्स सेल्स - 50 करोड़ रुपए में बिके
- तमिल, तेलुगू और मलयालम के लिए सेटेलाइट सेल्स 25 से 30 करोड़ रुपए में हुए
- सभी भाषाओं के लिए फिल्म का संगीत और गाने 25-30 रुपए में बिके
- हिंदी के लिए बाहुबली-2 के थिएटर राइट्स 65 करोड़ रुपए में बिके
- तेलुगू के लिए बाहुबली-2 के थिएटर राइट्स 130 करोड़ रुपए में बिके
- कन्नड़ के लिए बाहुबली-2 के थिएटर राइट्स 45 करोड़ रुपए में बिके
- केरला में बाहुबली-2 के थिएटर राइट्स 8 करोड़ रुपए में बिके
(सभी आंकड़े द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित आंकड़ो पर आधारित हैं)
बाहुबली-2 की कमाई
अब अगर इन सभी कलेक्शन या कमाई को जोड़ लें तो 50+30+30+65+130+45+8+100 का कुल योग 458 करोड़ रुपए के बनता है। कमाई इस लिहाज से यदि देखा जाए तो फिल्म बाहुबली ने नया रिकॉर्ड कायम किया है जिसे तोड़ना मुश्किल ही ना मुमकिन है। वहीं रिलीज के बाद फिल्म ने अब तक (2 मई 2017) 303 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। इस लिहाज से अगर देखा जाए तो फिल्म ने 800 करोड़ रुपए के आस-पास का कलेक्शन कर लिया है।
कितनी लागत है बाहुबली की
फिल्म बाहुबली के दोनों भागों की कुल लागत 450 रुपए बताई जा रही है। फिल्म के निर्माता शोबू यर्लागड्डा ने बताया था कि उन्हें पहले भाग से कुछ खास मुनाफा नहीं हुआ था। फिलहाल फिल्म के कलेक्शन के बारे में कहना जल्दबाजी होगी, एक बार पहले हफ्ते के कलेक्शन आ जाएं फिर पूरी कहानी साफ हो जाएगी।
बाहुबली की सफलता से जले केआरके
केआरके की मानें तो आंध्र प्रदेश यानि कि तेलुगु बाहुबली 1350 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई और हिंदी बाहुबली 4500 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई। इसके बावजूद, हिंदी का बिज़नेस 37 करोड़ और आंध्र का बिज़नेस 45 करोड़ कैसे हुआ जबकि सारे शो हाउसफुल थे!
1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करेगी फिल्म
वैसे आपको बता दें कि केआरके की बातों को ज्यादा सीरियसली लेने की जरूरत नहीं है, फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिसिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की रिलीज के दूसरे ही दिन फिल्म के अनुमानित कलेक्शन के बारे में ट्वीट किया और वह लगातार फिल्म के बिजनेस पर ट्वीट कर रहे हैं। फिलहाल ये अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस करेगी।


Click it and Unblock the Notifications