बाहुबली फिल्म की रिलीज के बाद से ही उसके पहले दिन के कलेक्शन यानि पहले दिन की कमाई को लेकर चर्चा जोरों पर है। फिल्म बाहुबली -2 ने अब तक 450 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।
28 अप्रैल 2017 दिन शुक्रवार, ये फिल्म बाहुबली-2 की रिलीज की तारीख है। बाहुबली फिल्म की रिलीज के बाद से ही उसके पहले दिन के कलेक्शन यानि पहले दिन की कमाई को लेकर चर्चा जोरों पर है। बाहुबली-2 फिल्म को लेकर पहले ही चर्चाओं का बाजार गर्म था कि बाहुबली पहले दिन सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी और हुआ भी ऐसा ही। बाहुबली ने पहले दिन कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़े और ओपनिंग के लिहाज से सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान को बहुत पीछे छोड़ दिया है। बाहुबली की अब तक की कुल कमाई 450 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुकी है।
अब आप थोड़ा चौंक गए होंगे कि आखिर बाहुबली ने पहले ही दिन 450 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कैसे कर ली। बाहुबली की ओवरसीज कमाई को भी जोड़ लिया जाए तो ये 450 करोड़ रुपए नहीं होती है। तो भला बाहुबली ने अब तक 450 करोड़ रुपए कैसे कमा लिए। चलिए हम अब इस राज से पर्दा उठाते हैं। फिल्म बाहुबली 2 का अरसे से लोगों को इंतजार था, सभी ये जनना चाह रहे थे कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा और फिल्म के निर्देशक एसएस राजमौलि ने दर्शकों की इसी उत्सुकता का पूरा फायदा उठाया। फिल्म बाहुबली ने पहले दिन देश भर में बाहुबली-2 6,500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। पहले दिन फिल्म के 100 फीसदी शो हाउसफुल थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया। अब भी आपके मन में सवाल होगा कि आखिर बाहुबली-2 ने 450 करोड़ रुपए कैसे कमा लिए। बाहुबली-2 की ये कमाई अब तक की कुल कमाई है जिसमें पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी जुड़ा हुआ है। बाहुबली की रिलीज से पहले फिल्म के सेटेलाइट और थिएटर राइट्स करोड़ो में बिके जिसके कारण ये 450 करोड़ रुपए का आंकड़ा फिल्म ने छुआ। (सभी आंकड़े द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित आंकड़ो पर आधारित हैं) अब अगर इन सभी कलेक्शन या कमाई को जोड़ लें तो 50+30+30+65+130+45+8+100 का कुल योग 458 करोड़ रुपए बनता है। कमाई इस लिहाज से यदि देखा जाए तो फिल्म बाहुबली ने नया रिकॉर्ड कायम किया है जिसे तोड़ना मुश्किल ही ना मुमकिन है। 28 अप्रैल 2017 को फिल्म बाहुबली का दूसरा पार्ट बाहुबली द कन्क्लूजन रिलीज हो गया। इस फिल्म ने रिलीज होते ही टिकट बुकिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। एक खबर के मुताबित बाहुबली द कनक्लूजन के 1 सेकेंड में 12 टिकट बिके हैं जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। बाहुबली का औसत टिकट रेट 200 रुपए के आस पास है, अगर इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म बाहुबली हर सेकेंड करीब 2400 रुपए की कमाई कर रही है। जो कि बहुत ज्यादा है। हालांकि ये भीड़ सिर्फ कुछ घंटो के लिए ही रही। एक ऑनलाइट टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म बुक माय शो ने बताया कि उसने फिल्म की रिलीज के एक दिन पहले ही 33 लाख से ज्यादा के टिकट बेचे और इस दौरान 1 सेकेंड में 12 टिकट भी बिके। फिल्म निर्माता और निर्देशक एसएस राजामौली की यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई है। 'बाहुबली-2' शुक्रवार को 6000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। इसने बुक माय शो पर ऑनलाइन टिकट बेचने के मामले में रिकॉर्ड बनाया है। पिछला रिकार्ड फिल्म 'बाहुबली-1' के नाम था। 'बाहुबली-2' ने 350 प्रतिशत अधिक टिकटों की आनलाइन बिक्री के साथ इस रिकॉर्ड को तोड़ा है। एक न्यूज एजेंसी को दिए गए बयान के मुताबिक, बुक माय शो के सीओओ/सिनेमा आशीष सक्सेना ने कहा, "बाहुबली-2 निश्चित ही भारतीय फिल्म उद्योग को आश्चर्य में डाल रही है। यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही अपनी सफलता के झंडे गाड़ चुकी है। माना जा रहा है कि यह फिल्म पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बनने जा रही है।" उन्होंने कहा, "हम बुकमाईशो पर टिकट की एडवांस बुकिंग के मामले में अकल्पनीय अनुभव का सामना कर रहे हैं। दर्शकों ने एक सेकेंड में ही 12 टिकटों को खरीदा है। इस फिल्म ने पहले ही किसी भी तरह की भाषा की सीमा (बाधाओं) को तोड़ दिया है और यह प्रमाणित किया है कि दर्शक अच्छी फिल्म देखना पसंद करते हैं।"
चौंकिए मत!
बॉक्स ऑफिस का 'बाहुबली'
तो फिर कैसे कमाए 450 करोड़ रुपए
कहां कितने में बिके फिल्म के राइट्स
बाहुबली-2 की कमाई
एक सेकेंड में 12 टिकट
350 फीसदी ज्यादा टिकट बिके
पहले दिन 100 करोड़ रुपए के बिजनेस का अनुमान
अकल्पनीय अनुभव
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications