सेंसेक्स में 104 अंको की गिरावट लेकिन अभी भी है 30 हजारी

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 9 शेयरों में तेजी रही। एचडीएफसी बैंक (1.28 फीसदी), गेल (1.18 फीसदी), टाटा मोटर्स (1.14 फीसदी), इंफोसिस (1.08 फीसदी)और विप्रो (1.04 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 103.61 अंक गिरकर 30,029.74 पर और निफ्टी 9.70 अंक की गिरावट के साथ 9,342.15 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 8.04 की तेजी के साथ 30,141.39 पर खुला और 103.61 अंक या 0.34 फीसदी गिरकर 30,029.74 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 30,184.22 के ऊपरी और 29,973.40 के निचले स्तर को छुआ।

Market comes off high, Sensex drops 104 points holds 30K

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 9 शेयरों में तेजी रही। एचडीएफसी बैंक (1.28 फीसदी), गेल (1.18 फीसदी), टाटा मोटर्स (1.14 फीसदी), इंफोसिस (1.08 फीसदी)और विप्रो (1.04 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में ल्यूपिन (2.48 फीसदी), एक्सिस बैंक(2.19 फीसदी), आईटीसी (1.91 फीसदी), टाटास्टील (1.87 फीसदी) और भारतीय स्टेट बैंक (1.55 फीसदी) प्रमुख रहे।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी रही और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 9.72 की तेजी के साथ 14,772.45 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 3.17 की गिरावट के साथ 15,282.66 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.30 की बढ़त के साथ 9,359.15 पर खुला और 9.70 या 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 9,342.15 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,367.15 के ऊपरी और 9,322.65 के निचले स्तर को छुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+