पाकिस्तान इन दिनों बड़ीं कंगाली से जूझ रहा है। पाकिस्तान में नगदी का संकट खड़ा हो चुका है और इस विपत्ति की घड़ी में पाकिस्तान ने चीन के सामने मदद की झोली फैलाई है।
पाकिस्तान इन दिनों बड़ीं कंगाली से जूझ रहा है। पाकिस्तान में नगदी का संकट खड़ा हो चुका है और इस विपत्ति की घड़ी में पाकिस्तान ने चीन के सामने मदद की झोली फैलाई है। चीन ने पाकिस्तान को नकदी संकट से उबारने के लिए ऋण के रूप में 1.2 अरब डॉलर से अधिक की मदद दी है। बीते कुछ वर्षो में चीन ने पाकिस्तान की मदद में वृद्धि की है। समा टेलीविजन के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि चीनी बैंक पाकिस्तान को दो बार साल 2016 में 90 करोड़ डॉलर तथा साल 2017 में 30 करोड़ डॉलर की मदद पहले भी दे चुके हैं।
आयात में तेजी से वृद्धि, लेकिन निर्यात में गिरावट के कारण जोखिमपूर्ण व अस्थिर पाकिस्तानी विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले कुछ महीनों में भारी कमी दर्ज की गई है, जिसे पाटने के लिए चीन ने मदद की है। यह बीजिंग तथा इस्लामाबाद के बीच निकट साझेदारी को दर्शाता है, क्योंकि पाकिस्तान तथा अमेरिका के संबंधों में दरार आ गई है। चीन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कई परियोजनाओं को मंजूरी देने के बाद चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के तहत पाकिस्तान में बीजिंग का निवेश 55 अरब डॉलर से बढ़कर 62 अरब डॉलर हो जाएगा। अनुमानित लाभ के बावजूद पाकिस्तान को समझौते से फायदा होगा, हालांकि सीपीईसी ढांचागत परियोजनाओं के लिए ठेकेदारों तथा आपूर्तिकर्ताओं को भुगतान से उसका विदेशी मुद्रा भंडार कम होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके कारण पाकिस्तान को विदेशी मुद्रा के रूप में पिछले कर्जों को चुकाने के लिए बाहरी स्रोतों से आपात ऋण लेना पड़ा। अनुमान के मुताबिक, 50 अरब डॉलर ऋण तथा निवेश के लिए पाकिस्तान को अगले तीन दशकों में चीन को 90 अरब डॉलर का भुगतान करना है। टॉपलाइन सिक्युरिटीज के एक विश्लेषक साद हाशमी ने कहा, "सीपीईसी का सालाना पुनर्भुगतान तीन अरब डॉलर होगा। वित्त वर्ष 2020-25 के बीच 2 अरब डॉलर-5.3 अरब डॉलर होगा, जिसके लिए औसतन पुनर्भुगतान 3.7 अरब डॉलर होगा।" पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार भी इस वक्त गिरकर 30 अरब डॉलर से गिरकर 17.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। पाकिस्तान में नकदी की समस्या बढ़ चुकी है। जिसे देखते हुए अब वह चीन से कर्ज मांग रहा है।
आयात ज्यादा, निर्यात कम
चीन ने पाकिस्तान में किया है अरबों का निवेश
पाकिस्तान को मिलेगा फायदा
30 साल में 90 अरब डॉलर का कर्ज चुकाना होगा
हर साल 3 अरब डॉलर चुकाना होगा कर्ज
निचले स्तर पर विदेशी मुद्रा भंडार
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
