देश के शेयर बाजार ने इतिहास में पहली बार 30 हजार का जादुई आंकड़ा पार किया है। वहीं निफ्टी ने भी नई ऊंचाई छुई है।
देश के शेयर बाजार ने इतिहास में पहली बार 30 हजार का जादुई आंकड़ा पार किया है। वहीं निफ्टी ने भी नई ऊंचाई छुई है। पिछले कई दिनों से शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही थी। शेयर बाजार में टेलीकॉम सेक्टर्स के शेयर्स ने अच्छा करोबार किया जिससे शेयर बाजार को नई ऊंचाई मिली। देश के शेयर बाजार बुधवार को मजबूती के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 190.11 अंकों की तेजी के साथ 30,133.35 पर और निफ्टी 45.25 अंकों की तेजी के साथ 9,351.85 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 86.96 अंकों की तेजी के साथ 30,030.20 पर खुला और 190.11 अंकों या 0.63 फीसदी की बढ़त के साथ 30,133.35 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 30,167.09 के ऊपरी और 29,968.57 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 शेयरों में तेजी रही। आईटीसी (3.36 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (3.29 फीसदी), एचडीएफसी (2.36 फीसदी), हिंदुस्तान यूनीलीवर(1.82 फीसदी) और आईसीआईसीआई बैंक (1.61 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में अडानी पोर्ट्स (2.28 फीसदी), इंफोसिस (1.61 फीसदी), डॉ. रेड्डी (1.31 फीसदी), पॉवरग्रिड (1.30 फीसदी) और रिलायंस (1.13 फीसदी) प्रमुख रहे।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 17.85 अंकों की गिरावट के साथ 14,762.73 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 97.23 अंकों की गिरावट के साथ 15,282.66 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 29.60 अंकों की तेजी के साथ 9,336.20 पर खुला और 45.25 अंकों या 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 9,351.85 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,367.00 के ऊपरी और 9,301.35 के निचले स्तर को छुआ।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications