सोने के दाम गिरने के पीछे सबसे बड़ी वजह डॉलर के मुकाबले रुपए का मजबूत होना है। पहले जहां एक डॉलर की कीमत 68 रुपए के आस-पास थी वहीं अब ये कीमत 64 रुपए के आस-पास हो गई है।
सोने के दाम में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम में 32 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दाम गिरने के पीछे सबसे बड़ी वजह डॉलर के मुकाबले रुपए का मजबूत होना है। पहले जहां एक डॉलर की कीमत 68 रुपए के आस-पास थी वहीं अब ये कीमत 64 रुपए के आस-पास हो गई है। 4 रुपए के अंतर ने भारत में सोने के दाम को 30 हजार रुपए से नीचे पहुंचा दिया है। डॉलर की कीमत घटने से सोने के दाम भी गिरे हैं। आगे देखिए देश बड़े शहरों में सोने और चांदी के दाम।
देखें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम
अपने शहर में सोने के दाम देखने के लिए आप आगे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है। आगे पढ़ें, सोना या सोने का गहना खरीदते वक्त किन बातों का रखें ध्यान
सोना खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
आमतौर पर लोग शादी समारोह या फिर त्यौहार में सोने की खरीददारी करते हैं। इन दिनों में सोने की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और फिर लोगों को बढ़े हुए दाम पर सोना खरीदना पड़ता है। हम आज आपको कुछ जरूरी जानकारी से अवगत कराएंगे जिससे आप सोने की खरीद में लाभ उठा सकें और असली सोना खरीद सकें।
पहले पता करें भाव
सोने खरीदते वक्त सबसे पहले आपको जो काम करना है वो ये कि आप अपने शहर में सोने के दाम पता करें। आपके शहर में सोने का क्या भाव चल रहा है इसकी जानकारी जरूर रखें।
विश्वसनीय दुकान के बारे में पता करें
अगर आप किसी ग्रामीण इलाके में रहते हैं तो कभी भी आस-पास के सुनार की दुकान से सोना मत खरीदें। हम ऐसे इसलिए कह रहें हैं क्योंकि ऐसी दुकानों पर सोने की कीमत बाजार भाव से अलग रहती है, सोने की गुणवत्ता हमेशा संदिग्ध रहती है इसलिए ऐसी किसी भी सर्राफा दुकान से सोने की खरीददारी ना करें। अगर आप किसी छोटे शहर में रहते हैं और वहां कई सर्राफा की दुकानें है तो आप उसमें से सबसे विश्वसनीय दुकान को चुनिए, उस दुकान पर सोने का क्या भाव चल रहा है और कितना मेकिंग चार्ज है, आदि बिदुंओ के बारे में पता करें। ध्यान रहे, दुकान जितनी विश्वसनीय होगी सोने की गुणवत्ता उतनी ही अच्छी होगी।
मेकिंग चार्ज
सोने की खरीद में सबसे अहम बिंदु होता है उसका मेकिंग चार्ज। इंडियन बुलियन एसोसिएशन देश भर में सोने का क्या भाव होगा इसे तय करता है। इसलिए हर शहर में सोने के भाव 100-200 रुपए कम ज्यादा रहते हैं लेकिन एक शहर में सोने के भाव एक ही रहता है सोने का भाव उसके मेकिंग चार्ज व अन्य टैक्सेस की वजह से अलग रहता है।
हॉलमार्क
सोना खरीदते वक्त उस पर BIS हॉल मार्क जरूर चेक करें। ये हॉल मार्क प्रमाणित करता है कि सोना असली है या नहीं। साथ ही सोने की गुणवत्ता भी BIS हॉलमार्क के जरिए ही प्रमाणित होती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications