मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने मंगलवार को मार्केट कैप के लिहाज से TCS (टाटा ग्रुप की कंपनी) को पीछे छोड़कर देश की नंबर-1 कंपनी बन गई है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने मंगलवार को मार्केट कैप के लिहाज से TCS (टाटा ग्रुप की कंपनी) को पीछे छोड़कर देश की नंबर-1 कंपनी बन गई है।
जियो को मिली शानदार प्रतिक्रिया
एक्सपर्ट्स का कहना है कि जियो को शानदार प्रतिक्रिया मिलने से कंपनी के शेयर में बड़ी तेजी देखने को मिली है। एक सितंबर से अब तक कंपनी का शेयर 40 फीसदी उछल गया है। इससे निवेशकों के साथ-साथ मुकेश अंबानी की संपत्ति का मूल्य भी बढ़ गया है।
TCS के मार्केट कैप से ज्यादा RIL का कैप
शेयर में आई जोरदार तेजी के बाद मंगलवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड RIL की मार्केट कैप TCS की मार्केट कैप से ज्यादा हो गई। एक्सचेंज के मुताबिक RIL की मार्केट कैप 4.58 लाख करोड़ रुपए हो गई है। वहीं, TCS की मार्केट कैप 4.57 लाख करोड़ रुपए है। इस लिहाज से RIL देश की नबंर -1 कंपनी हो गई है।
6 हफ्ते में 1 लाख करोड़ का कैप बना
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में लगातार जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है। बीते 6 हफ्तों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप करीब 1 लाख करोड़ रुपए बढ़ गया है। फिलहाल रिलायंस का मार्केट कैप करीब 4 लाख 58 हजार करोड़ रुपए हो गया है और 21 फरवरी से अब तक मार्केट कैप में करीब 32 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
अंबानी सबसे बड़े हिस्सेदार
अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज में 40 फीसदी हिस्सेदारी है। लिहाजा रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी से उनकी संपत्ति की वैल्यू भी बढ़ रही है। इसीलिए दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी 23वें नंबर पर पहुंच गए। उनकी संपत्ति में 6 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है। इसे साथ ही मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 29.7 बिलियन डॉलर हो गई है।
क्यों पीछे हुई TCS
मार्केट एक्सपर्ट की माने तो TCS के पिछड़ने का सबसे बड़ा कारण टाटा-मिस्त्री विवाद रहा है। दोनों के बीच तकरार करीब 2 से 3 महीने तक लगातार चलता रहा जिसके कारण कंपनी को नुकसान पहुंचा है। हालांकि रिलायंस के मार्केट कैप और टाटा के मार्केट कैप में बहुत कम फासला है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों



Click it and Unblock the Notifications