आप JIO सिम के यूजर हैं तो आपके लिए खबर बेहद जरूरी है क्योंकि आप जो जियो सिम यूज कर रहे हैं वो कभी भी बंद हो सकता है।
फ्री डेटा, फ्री वॉयस कॉल, रोमिंग फ्री.... और अगर अचानक ही सब बंद हो जाए तो कैसा लगेगा? आप हैरान रह जाएंगे परेशान हो जाएंग। अगर आप JIO सिम के यूजर हैं तो आपके लिए खबर बेहद जरूरी है क्योंकि आप जो जियो सिम यूज कर रहे हैं वो कभी भी बंद हो सकता है।
एक झटके में बंद हो जाएगा आपका नंबर
अगर आपको अब तक इस बारे में पता है तो अब आपको चौकन्ना होने की जरूरत है। अगर आपका सिम ब्लॉक हो जाता है तो आपका रीचार्ज भी किसी काम नहीं आएगा। फिर चाहें आपने हाल ही में लॉन्च हुआ धन धान धन ऑफर का रीचार्ज कराया हो या फिर समर सप्राइज ऑफर का रीचार्ज किया हो। आपका जियो नंबर कंपनी एक झटके में बंद कर देगी।
वैरिफिकेशन है जरूरी
रिलायंस जियो अपने उन यूजर्स का नंबर बंद कर सकता है जिनका वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा नहीं हुआ है। दरअसल, जियो सिम जब बट रहा था तब कई लोगों ने अपने नाम पर सिम लिया था। कई शहरों में एक आधार कार्ड पर 5-5 जियो सिम मिल रहे थे, अब जाहिर है एक आदमी 5 सिम तो यूज करेगा नहीं उसमें से बाकी सिम अन्य लोग इस्तेमाल कर रहे होंगे और आधार सिर्फ एक व्यक्ति का ही रहा होगा।
वैरिफिकेशन के लिए KYC जरूरी
अब जियो सिम वैरिफिकेशन के लिए KYC डिटेल देनी होगी। इसमें जियो से आपके पास कॉल या मैसेज के जरिए वैरिफिकेशन किया जाएगा। अगर आपके सिम का वैरिफिकेशन नहीं हुआ है तो आपका सिम बंद होने की पूरी संभावना है।
नॉन-वैरिफाइड नंबर होंगे ब्लॉक
जियो सिम लेने के केस में सबसे पहले कई तरह के नियम लागू किए गए थे, लेकिन बाद में सिम आसानी से उपलब्ध होने लगा और वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा किए बिना ही सिम चालू कर दिया गया था। अब जियो के अधिकारियों ने ये साफ कर दिया है कि सभी नॉन-वैरिफाइड नंबरों को ब्लॉक कर दिया जाएगा।
ऐसे कराएं नंबर वैरिफाई
अगर आपका सिम किसी और के नाम पर है या फिर आपने जियो नंबर वैरिफाई नहीं करवाया है तो अभी भी आपके पास वक्त है। अगर आपके पास जियो की तरफ से अगले कुछ दिनों में मैसेज आता है तो आपको वैरिफिकेशन करवाना जरूरी होगा। आप इसके लिए पास के जियो केयर ऑफिस जा सकते हैं या फिर अपने जियो नंबर से 1977 पर कॉल करके टेलि वैरिफिकेशन करवा सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications