आखिर चीयरलीडर्स कितना कमाती होंगी, हम आपको बताएंगे कि आईपीएल की चीयरलीडर्स कितना कमाती हैं, एक मैच की उनकी फीस कितनी होती है और मैच के अलावा उनकी 'ऊपरी कमाई' का क्या जरिया है।
IPL की चकाचौंध और जलवे को बढ़ाने के लिए हर टीम के पास उनकी चीयरलीडर्स की एक टीम होती है। आईपीएल के 11 साल के इतिहास में जितनी चर्चाएं टीम और खिलाड़ियों की होती है उतनी ही चर्चा चीयरलीडर्स की भी होती है। मैच के दौरान हर चौके, छक्के और विकेट पर चीयरलीडर्स का डांस दर्शकों में नया उत्साह भर देता है। आपने अक्सर लोगों को पूछते हुए सुना होगा कि आखिर चीयरलीडर्स कितना कमाती होंगी? तो इसका जवाब आज हम आपको देंगे, हम आपको बताएंगे कि आईपीएल की चीयरलीडर्स कितना कमाती हैं, एक मैच की उनकी फीस कितनी होती है और मैच के अलावा उनकी 'ऊपरी कमाई' का क्या जरिया है।
प्रोफेशनल चीयरलीडर्स
आईपीएल की हर फ्रेंचाइजी के पास उनकी अपनी चीयरलीडर्स की टीम होती है। ये चीयरलीडर्स बहुत ही प्रोफेशनल होती हैं और टीम मैनेजमेंट इन्हें प्रति मैच के हिसाब से पैसे देता है। ज्यादातर चीयरलीडर्स कोरियोग्राफी ग्रुप से जुड़ी हुई होती हैं।
केकेआर की चीयरलीडर्स सबसे आगे
किंग खान यानि शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की चीयरलीडर्स कमाई के मामले में नंबर वन हैं। केकेआर हर सीजन में चीयरलीडर्स की सैलरी में 1 फीसदी का इजाफा करता है। पिछले आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की चीयरलीडर्स की प्रति मैच सैलरी 12 हजार रुपए थी। इसके अलावा बोनस और स्पेशल अपीयरेंस के पैसे प्रति मैच अलग मिलते हैं।
कितनी मिलती है मैच फीस
आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम चीयरलीडर्स को 15 हजार से 27 हजार रुपए प्रति मैच तक की सैलरी देती है। इसके अलावा टीम मैनेजमेंट चीयरलीडर्स को बोनस और एक्स्ट्रा अपीयरेंस में शामिल होने के अलग पैसे देती है। ये पैसे भी लगभग एक मैच फीस के ही बराबर होती है तो कुल मिलाकर एक चीयरलीडर प्रति मैच 40-50 हजार रुपए कमा लेती है। आगे पढ़ें कौन सी टीम चीयरलीडर्स को देती है सबसे ज्यादा पैसे और चीयरलीडर्स कैसे करती हैं उपरी कमाई।
केकेआर की चीयरलीडर्स सबसे आगे
किंग खान यानि शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की चीयरलीडर्स कमाई के मामले में नंबर वन हैं। केकेआर हर सीजन में चीयरलीडर्स की सैलरी में 1फीसदी का इजाफा करता है। पिछले आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की चीयरलीडर्स की प्रति मैच सैलरी 12 हजार रुपए थी। इसके अलावा बोनस और स्पेशल अपीयरेंस के पैसे प्रति मैच अलग मिलते हैं।
दूसरे नंबर पर RCB
कोलकाता के बाद नंबर आता है बैंगलुरू का आरसीबी की चीयरलीडर्स कमाई के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। पिछले आईपीएल में आरसीबी की चीयरलीडर्स को प्रति मैच 10 हजार रुपए मिलते थे। वहीं आरसीबी की चीयरलीडर्स की आफ्टर मैच पार्टी और स्पेशल अपीयरेंस में तगड़ी कमाई हो जाती है। हालांकि इस कमाई को लेकर किसी तरह का कोई आंकड़ा नहीं दिया गया है।
MI की चीयरलीडर्स की कमाई
भारत के सबसे अमीर उद्योगपति की टीम मुबई इंडियन्स की चीयरलीडर्स कमाई के मामले में तीसरे नंबर पर आती है। पिछले सीजन में मुंबई इंडियन्स की चीयरलीडर्स की प्रतिमैच कमाई 8 हजार रुपए थी। जबकि बोनस व स्पेशल अपीयरेंस की कमाई अलग है।
कैसे करती हैं उपरी कमाई
अगर आपके मन में चीयर लीडर्स की उपरी कमाई को लेकर कुछ और ख्याल चल रहा है तो वहीं भूल जाइए। आइपीएल चीयरलीडर्स बेहद प्रोफेशनल होती हैं और कइयों के पास अच्छी एजुकेशन डिग्री होती है। ये चीयरलीडर्स मैच के अलावा जिन कामों से और पैसे कमाती हैं उनमें शामिल है-आफ्टर मैच पार्टी, जिसमें चीयरलीडर्स को 15 हजार रुपए तक मिलते हैं
- इसके अलावा मैच जीतने पर फ्रेंचाइजी चीयरलीडर्स को बोनस देती है
- एक्सट्रा अपीयरें, यानि मैच के अलावा अन्य जगहों पर टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए चीयरलीडर्स को 12 हजार रुपए तक मिलते हैं
- अखबारों में और मैजजीन्स के लिए फोटोशूट के जरिए कमाई करती हैं चीयर लीडर्स
यहां से आती हैं चीयर लीडर्स
आईपीएल के रोमांच को दोगुना करने के लिए चीयरलीडर्स दुनिया भर से आती हैं। इसमें ज्यादातर चीयर लीडर्स अमेरिका और ब्रिटेन से होती हैं। वहीं बहुत सी चीयर लीडर्स मैक्सिको, ब्राजील, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों से भी आती हैं। अब कुछ मैचों में भारतीय चीयरलीडर्स भी देखी जा रही हैं।
JIO 5GB डाटा मुफ्त, प्राइम मेंबरशिप 1 साल तक फ्री
सिर्फ इतने रुपए में 102 GB 4G डाटा दे रहा JIO!
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications