सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ मामूली यानी 0.2 प्रतिशत बढ़कर 3,603 करोड़ रुपए रहा है
देश की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ मामूली यानी 0.2 प्रतिशत बढ़कर 3,603 करोड़ रुपए रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में में यह 3,597 करोड़ रुपए था।

बंबई शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि वह लाभांश या शेयर पुनखर्रीद के रास्ते से अपने शेयरधारकों के बीच 13,000 करोड़ रुपए तक का भुगतान भी करेगी। कंपनी ने स्वतंत्र निदेशक रवि वेंकटेसन को सहायक चेयरमैन भी नामित किया है।
समीक्षावधि में कंपनी की आय 3.4 प्रतिशत बढ़कर 17,120 करोड़ रुपए रही है जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 16,550 करोड़ रुपए थी। कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2017-18 में उसे अपनी आय में डॉलर में 6.1-8.1 प्रतिशत और स्थिर मुद्रा में 6.5-8.5 प्रतिशत वृद्धि करने की उम्मीद है।
पिछली तिमाही की तुलना में इस तिमाही में इंफोसिस का शुद्ध लाभ 2.8 प्रतिशत और आय 0.9 प्रतिशत गिरी है। इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल सिक्का ने कहा कि अप्रत्याशित चुनौतियों से निपटने और आम तौर पर नरम रहने वाली तिमाही में पैदा हुए व्यवधानों से हमारे पूरे प्रदर्शन पर फर्क पड़ा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
