आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में कारखाना उत्पादन (-)1.2 फीसदी रहा, जबकि जनवरी में इसमें 3.2 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई थी।
देश के औद्योगिक उत्पादन में फरवरी माह में गिरावट देखी गई है और यह -1.2 फीसदी निगेटिव रही है। आधिकारिक आंकड़ों से बुधवार को यह जानकारी मिली। औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में कारखाना उत्पादन (-)1.2 फीसदी रहा, जबकि जनवरी में इसमें 3.2 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई थी। वहीं, पिछले साल फरवरी में इसमें 1.9 फीसदी की तेजी देखी गई थी।

वहीं देश में महंगाई दर में भी बढ़त देखी गई है। महंगाई दर पिछले 5 महीने के उच्चतम स्तर पर है। नोटबंदी के असर को पीछे छोड़ते हुए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) या खुदरा महंगाई दर मार्च महीने के दौरान माह दर माह आधार पर बढ़कर 3.81 फीसदी रही, जबकि फरवरी में यह 3.65 फीसदी थी। आधिकारिक आंकड़ों से बुधवार को यह जानकारी मिली। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में हालांकि सालाना आधार पर गिरावट देखी गई, क्योंकि साल 2016 के मार्च में यह 4.83 फीसदी थी।
हालांकि खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर में कमी आई है और 1.93 फीसदी रही, जबकि फरवरी में यह 2.01 फीसदी थी।
केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबित, समीक्षाधीन अवधि में ग्रामीण भारत की सालाना खुदरा महंगाई दर 3.75 फीसदी रही, जबकि शहरी क्षेत्रों के लिए यह 3.88 फीसदी थी। ग्रामीण क्षेत्रों में सालाना खाद्य मुद्रास्फीति की दर 1.85 फीसदी रही, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 2.27 फीसदी रही।
सरकार का लक्ष्य अगले पांच सालों में मुद्रास्फीति को चार फीसदी (दो फीसदी ऊपर-नीचे) तक रखने का है।
इस महीने की शुरुआत में मुद्रास्फीति में वृद्धि न हो जाए, यह ध्यान में रखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (एसबीआई) ने प्रमुख ब्याज दरों को 6.25 फीसदी पर बरकरार रखा था, जबकि उद्योग जगत को इसमें कटौती की उम्मीद थी। आरबीआई का कहना है कि दरों में बदलाव से पहले वह वृहद आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रही है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
