रिलायंस जियो अपने 7.2 करोड़ प्राइम यूजर्स के लिए नया ऑफर लेकर आया है। रिलायंस जियो ने इस बार जियो धन धनाधन ऑफर लॉन्च किया है।
रिलायंस जियो अपने 7.2 करोड़ प्राइम यूजर्स के लिए नया ऑफर लेकर आया है। रिलायंस जियो ने इस बार जियो धन धनाधन ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर को शुरु करते हुए जियो ने बताया कि वह ट्राई के आदेशों का पालन करते हुए जियो समर सरप्राइज ऑफर पूरी तरह से बंद हो कर रहा है और उसकी जगह नया जियो धन धना धन ऑफर शुरु कर रहा है।
क्या है जियो धन धना धन ऑफर
जियो धन धना धन ऑफर, जियो के ही समर सरप्राइज ऑफर की जगह लेगा। बस इस ऑफर में रीचार्ज के दाम में मामूली बढ़ोतरी की गई है। जियो धन धना धन ऑफर 303 रुपए की बजाय 309 रुपए के रीचार्ज में उपलब्ध होगा।
309 रुपए के रीचार्ज में क्या मिलेगा
रिलायंस जियो के नए प्लान जियो धन धना धन ऑफर में 309 रुपए के रीचार्ज में वही सुविधाएं मिलेंगी जो पहले समर सरप्राइज ऑफर में मिलती थीं। जियो धन धना धन ऑफर में 309 रुपए के रीचार्ज के बाद फ्री वॉयस कॉल और फ्री रोमिंग की सुविधा मिलेगी।
कितना मिलेगा डाटा
जियो धन धना धन ऑफर के बारे में एलान करते हुए इस बार रिलायंस ने बेहद सावधानी से 'फ्री' शब्द हटा लिया है। जियो धन धना धन ऑफर में 1 जीबी 4जी डेटा प्रति दिन मिलेगा। पहले रीचार्ज करने पर 84 दिन के लिए प्रति दिन 1 जीबी 4जी डेटा मिलेगा।
509 रुपए के ऑफर में क्या मिलेगा
रिलायंस जियो के 509 रुपए के ऑफर में डेटा यूज का मजा थोड़ा ज्यादा हो जाएगा। जियो के 509 रुपए के रीचार्ज पर अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और प्रतिदिन 2 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। ये सुविधा रीचार्ज करने के बाद 3 महीने (84 दिन) तक मिलती रहेगी।
अब तक नहीं ली है प्राइम मेंबरशिप, क्या करें
रिलायंस जियो ने अपने उन यूजर्स का भी ख्याल रखा है जिन्होंने अब तक (15 अप्रैल से पहले) प्राइम मेंबर शिप का रीचार्ज नहीं किया है। जियो ने यूजर्स को मौका देते हुए धमाकेदार ऑफर दिया है। जिसमें 408 रुपए और 608 रुपए का रीचार्ज करा कर रिलायंस जियो यूजर्स प्राइम मेंबरशिप और पहले रीचार्ज के ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इसमें जियो प्राइम मेंबरशिप+रिचार्ज का दाम जुड़ा हुआ है।
ऐसे समझें रीचार्ज ऑफर
यदि आप 309 रुपए का रीचार्ज प्राइम मेंबरशिप ऑफर के साथ करते हैं तो आपको 408 रुपए अदा करने होंगे। इसमें 309+99 रुपए की कुल लागत आएगी। वहीं यदि आप 509 रुपए के ऑफर के साथ प्राइम मेंबरशिप का ऑफर लेते हैं तो आपको 608 रुपए चुकाने होंगे, जिसमें 509+99 रुपए की कुल लागत आएगी।
जिन्होंने पहले 303 का रीचार्ज करा लिया है उन्हे क्या करना होगा
रिलायंस जियो ने बताया कि जिन यूजर्स ने पहले ही 303 रुपए का समर सरप्राइज ऑफर रीचार्ज करा लिया है उन्हें दोबारा रीचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जियो के मुताबिक जो कस्टमर्स इस स्कीम के लिए सब्सक्राइब कर चुके हैं, वे इसके मेंबर बने रहेंगे।
क्यों बंद किया प्राइम मेंबरशिप ऑफर
दरअसल ट्राइ ने जियो के ऑफर को नियमों के खिलाफ बताते हुए जियो को तुरंत समर सरप्राइज ऑफर बंद करने के निर्देश दे दिए थे। इसके बाद जियो ने ट्राइ के आदेशों का पालन करते हुए समर सरप्राइज ऑफर को पूरी तरह बंद कर दिया है और अपने यूजर्स के लिए 309 रुपए का जियो धन धना धन ऑफर लॉन्च किया है।
अब क्या करेंगी बाकी कंपनियां
पहले जहां बाकी टेलीकॉम कंपनियां जियो का समर ऑफर बंद होने से खुश थीं वहीं अब जियो नए अपने नए ऑफर से उन्हें फिर मुश्किल में डाल दिया है। एयरटेल और आइडिया को अब जियो के नए प्लान का मुकाबला करने के लिए नए सिरे से रणनीति बनानी होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications