वो देश के सबसे अमीर उद्योगपति हैं, मीडिया उन्हें देश का सबसे ताकतवर व्यक्ति कहता है लेकिन उन्हें ये शब्द पसंद नहीं है।
वो देश के सबसे अमीर उद्योगपति हैं, मीडिया उन्हें देश का सबसे ताकतवर व्यक्ति कहता है लेकिन उन्हें ये शब्द पसंद नहीं है। उम्र का असर उनके चेहरे पर नहीं दिखता है और वो हर बार किसी नए प्रोजेक्ट के साथ लोगों के सामने आ जाते हैं। हाल ही में उन्होंने जियो की टेलीकॉम सर्विस शुरु की जिसने बाकी के टेलीकॉम कंपनियों को अपनी पॉलिसि बदलने पर मजबूर कर दिया। ये कोई और नहीं बल्कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी हैं जिन्हें इडली सांभर बेहद पसंद है और वक्त निकालकर वह मुंबई स्थित मैसूर कैफे जरूर जाते हैं। ऐसी ही तमाम बातें हैं जिसे आप शायद ना जानते हों उन्हीं अनकही बातों को हम आपके सामने लेकर आए हैं।
नई पीढ़ी को लेकर क्या है मुकेश अंबानी का नजरिया
नई पीढ़ी को लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी बेहद सीधे और सपाट शब्दों में अपना जवाब देते हैं, कि बिना किसी संकोच के वह (मुकेश अंबानी) कह सकते हैं कि नई पीढ़ी में जो उन्हें ऊर्जा दिखती है वह अगर उनके दौर में होती तो भारत आज दुनिया में सबसे आगे होता। मुकेश अंबानी मानते हैं कि देश की नई पीढ़ी में महत्वाकांक्षा, ऊर्जा और अवसर उनसे कहीं ज्यादा हैं।
भविष्य को लेकर क्या है सोच
मुकेश अंबानी से जब ये पूछा गया कि क्या कभी उन्हें राजनीति में जाने का मन किया तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा मैं राजनीति के लिए नहीं हूं, उन्होंने जोर देते हुए कहा कि उनका ध्यान शिक्षा क्षेत्र की तरफ है। उन्होंने कहा कि शिक्षा उनके दिल के करीब है उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान इस तरफ होना चाहिए कि हम शिक्षा को और कैसे उन्नत बनाएं, हम देश के करोड़ो बच्चों को कैसे सक्षम बनाएं इस तरफ ज्यादा ध्यान होना चाहिए ताकि आने वाले दशकों में ये बच्चे एक नए भारत के निर्माण में भागीदार बन सकें। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में वह जरूर कुछ ना कुछ काम करेंगे।
युवाओं के लिए कुछ करना चाहते हैं मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी ने कहा कि अगर उन्हें मौके मिले तो वह भारत की शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के लिए कुछ करना चाहेंगे, इसके लिए उनके पास जो भी कैपिसिटी है उसे इस्तेमाल करेंगे।
इडली सांभर है फेवरेट फूड
मुकेश अंबानी के ये जवाब चौंकाने वाला था। लोगों को शायद ये लगता था कि वह गुजरात से हैं तो शायद गुजराती व्यंजन उनके फेवरेट होंगे या फिर एक आलीशान जीवन जी रहे उद्योगपति का भोजन कोई इटैलियन मैक्सिकन फूड हो सकता है लेकिन ऐसा नहीं है, मुकेश अंबानी ने बड़ी ही सादगी से कहा कि, हमारा फेवरेट फूट साउथ इंडियन है, इडली सांभर उन्हे बहुत पसंद है। उन्हें इडली सांभर बहुत पसंद है और वो मुंबई में मैसूर कैफे में जाना पसंद करते हैं।
रिलैक्स मूड में क्या करते हैं मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी ने बताया कि वो अपने व्यस्तम समय के बाद रिलैक्स होने के लिए किताबें पढ़ते हैं और अपने दोस्तों से बात करते हैं। इसके अलावा वो देश और दुनिया के समाचार देखते हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान वह जियो पर ही समाचार देखते हैं क्योंकि जियो का नेटवर्क इस वक्त सबसे बेस्ट है।
कौन है मुकेश अंबानी के रोल मॉडल
जब मुकेश अंबानी से पूछा जाता है कि उनके रोल मॉडल कौन हैं तो वो बिना वक्त गवाएं कहते हैं कि उनके पिता धीरूभाई अंबानी उनके सबसे बड़े रोल मॉडल हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने जो चीजें शुरु की और उनकी जो फिलॉसिफी है उसका उनके उपर बड़ा प्रभाव पड़ा है।
युवाओं के लिए संदेश
मुकेश अंबानी ने अपने देश के युवाओं खासकर कि जिनकी उम्र अभी 25 साल या उससे कम है उनके लिए मुकेश अंबानी ने कहा कि, अगले 20 साल भारत के हैं अपने देश के लिए ये मौका जीवन में एक ही बार मिलता है। उन्होंने कहा कि आपकी प्रगति के साथ देश की उन्नति भी होगी।
युवाओं के लिए क्या करना चाहते हैं मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी ने कहा कि वह और उनकी कंपनी देश के युवाओं को भरपूर मौका देने के लिए तैयार है। इसके लिए उन्होंने स्टार्टअप के लिए स्टार्टअप फंड की भी तैयारी कर ली है जिसके लिए 5 हजार करोड़ रुपए का बजट है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप देश के छोटे शहरों और ग्रामीण परिवेश के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए है।
किससे मिलती है प्रेरणा
उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बच्चों उनके दोस्त और रिलायंस में काम करने वाले युवा कर्मचारियों के साथ बिताए गए समय से ही उन्हें प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि जब वह उनके बीच होते हैं तो उनकी उर्जा तीन गुना ज्यादा हो जाती है।
कौन हैं मुकेश अंबानी
देश के सबसे अमीर व्यक्ति, सफल उद्यमी हैं मुकेश अंबानी। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख हैं। 23.2 अरब डॉलर की निजी सम्पत्ती के साथ दुनिया के 33वें सबसे अमीर आदमी हैं। वे रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक और कंपनी के सबसे बडे शेयर धारक हैं। इसके अलावा मुकेश अंबानी दुनिके सबसे मंहगे घर एंटीलिया हाउस में रहते हैं, एंटीलिया हाउस 28 मंजिला इमारत है जो कि मुंबई में समुद्र के किनारे बनाया गया है।
सभी सवाल जवाब वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई को दिए गए एक इंटरव्यू पर आधारित हैं।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications