रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है और एक बुरी खबर है। पिछले 36 घंटों से रिलायंस जियो के यूजर्स जियो की स्कीम और ट्राई के आदेश को लेकर कई तरह के बयान और खबरे सुन रहे हैं।
रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है और एक बुरी खबर है। पिछले 36 घंटों से रिलायंस जियो के यूजर्स जियो की स्कीम और ट्राई के आदेश को लेकर कई तरह के बयान और खबरे सुन रहे हैं। अब जियो के ग्राहकों को ट्राई के चेयरमैन का बयान परेशान कर सकता है वहीं जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एन नया एलान किया है।
ट्राई के चेयरमैन का बयान
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के चेयरमैन आरएस शर्मा ने कहा कि नियामक ने रिलायंस जियो को उसकी ‘प्रोत्साहन' सेवा पेशकश को बंद करने को कहा है। कंपनी से कहा गया है कि उसकी यह सेवा नियमों के अनुरूप नहीं है
नियमों के मुताबिक नहीं है प्राइम ऑफर
शर्मा ने कहा, ‘हमने इसे देखा और पाया कि यह नियमों के अनुरूप नहीं है, इसलिये हमने कंपनी को इस तरह की पेशकश रोकने की सलाह दी है।' दूरसंचार नियामक ने कल मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो से कहा कि न्यूनतम 303 रपये के भुगतान पर असीमित डेटा इस्तेमाल और मुफ्त कॉल की तीन महीने की प्रोत्साहन पेशकश वाली अपनी योजना को वापस ले ले।
प्राइम ऑफर बढ़ाने के बाद आया बयान
यह आदेश तब आया है जबकि जियो ने घोषणा की थी कि उसके ‘पेड' यानी भुगतान करने वाले ग्राहकों की संख्या 7.2 करोड़ हो गई है। साथ ही कंपनी एकबारगी 99 रुपये के भुगतान पर प्राइम की सदस्यता लेने के कार्यक्रम को 15 दिन बढ़ाकर 15 अप्रैल कर रही है।
जियो के जवाब से ट्राई संतुष्ट नहीं
ट्राई के सचिव सुधीर गुप्ता ने कहा कि नियामक ने रिलायंस जियो से यह स्पष्ट करने को कहा था कि कैसे उसकी ‘समर सरप्राइज' पेशकश नियामकीय ढांचे के अनुकूल है। इस बारे में कंपनी ने जो जवाब दिया है वह संतोषजनक नहीं है।
नियामक सभी के लिए समान अवसर उपलब्ध कराए
सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कहा कि ट्राई के तीन माह के प्रोत्साहन पेशकश को रोकने के कदम से उद्योग के राजस्व में गिरावट को थामा जा सकेगा। सीओएआई के महानिदेशक राजन मैथ्यू ने कहा कि जब नियामक सभी के लिए समान अवसर उपलब्ध कराता है, तो बाजार ताकतें सही मूल्य बिंदु तय करती हैं।
ट्राई के फैसले से सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया खुश
उन्होंने कहा कि हम ट्राई के इस फैसले की सराहना करते हैं, क्योंकि यदि इस पेशकश को जारी रखा जाता तो उद्योग का वित्तीय दबाव और बढ़ता। इसका प्रतिकूल असर बैंकों और उपकरण विनिर्माताओं पर भी नजर आता।
एक अच्छी खबर
अब रिलायंस जियो को लेकर एक अच्छी खबर पढ़ लीजिए। रिलायंस जियो यूजर्स के लिए Hindi.goodreturns.in की टीम एक बड़ी राहत की खबर लेकर आई है। आप इसे खुशखबरी भी कह सकते हैं। अगर आपने रिलायंस जियो के समर सरप्राइज ऑफर का रीचार्ज 15 अप्रैल से पहले करा लिया है तो आप अगले तीन महीने तक जियो की फ्री सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
जल्द से जल्द फैसला वापस ले सकता है जियो
यहां यह बता दें कि आप प्राइम मेंबरशिप 15 तारीख तक ले सकते हैं और इस पर कोई रोक नहीं है। रिलायंस जियो की ओर से कहा गया है कि वह समर सरप्राइज ऑफर के साथ मिलने वाले तीन महीने की सुविधा को वापस ले लेगी। कोशिश 'जल्द से जल्द' इसे वापस लेने की होगी लेकिन हो सकता है कि इसमें कुछ दिन लगें।
पहले री-चार्ज करा चुके ग्राहकों को मिलता रहेगा फायदा
रिलायंस जियो ने जोर देकर कहा कि जिन ग्राहकों ने वापसी के फैसले से पहले जियो समर सरप्राइज़ ऑफर ले लिया है वे इसका फायदा पाते रहेंगे। जियो के मुताबिक जो कस्टमर्स इस स्कीम के लिए सब्सक्राइब कर चुके हैं, वे इसके मेंबर बने रहेंगे।
15 दिन के लिए बढ़ाया था प्राइम ऑफर
कुछ दिन पहले ही जियो ने कहा था कि उसके पास पेमेंट करके उसकी सेवाएं लेने वालों की संख्या 7.2 करोड़ पहुंच गई है। रिलायंस ने 31 मार्च को ऐलान किया था कि जो लोग प्राइम मेंबर नहीं बन पाएं हैं वे 15 अप्रैल तक इसके मेंबर बन सकते हैं। साथ ही समर सरप्राइज ऑफर भी लॉन्च किया था, इस ऑफर के तहत 15 अप्रैल तक 99 रुपए में प्राइम मेंबरशिप लेने और पहला रीचार्ज 303 रुपए या उससे अधिक कराने पर अगले 3 महीने तक मुफ्त सेवाएं ली जा सकती थीं।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications