अगर आपने रिलायंस जियो के समर सरप्राइज ऑफर का रीचार्ज 15 अप्रैल से पहले करा लिया है तो आप अगले तीन महीने तक जियो की फ्री सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
रिलायंस जियो यूजर्स के लिए Hindi.goodreturns.in की टीम सुबह-सुबह एक बड़ी राहत की खबर लेकर आई है। आप इसे खुशखबरी भी कह सकते हैं। अगर आपने रिलायंस जियो के समर सरप्राइज ऑफर का रीचार्ज 15 अप्रैल से पहले करा लिया है तो आप अगले तीन महीने तक जियो की फ्री सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
परेशान न हों जियो यूजर्स
अगर आप भी उन लोगों में है जो गुरुवार देर शाम ट्राई के आदेश और जियो के फैसले के बाद हड़बड़ी में आ गए हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। रिलायंस जियो ने 15 तारीख तक प्राइम मेंबर शिप ऑफर बढ़ाया था जिसे अब ट्राई के फैसले के बाद रोक दिया गया है।
कुछ वक्त की मोहलत और
हालांकि अभी भी (07/04/2017) रिलायंस जियो के यूजर्स प्राइम मेंबरशिप और स्पेशल रीचार्ज 149,303, 499 रुपए का रीचार्ज करा रहे हैं तो उन्हें अगले तीन महीने तक मुफ्त सुविधा का ऑफर मिल रहा है। रिलायंस जियो ने प्राइम मेंबरशिप को बंद करने के लिए ट्राई से कुछ वक्त की मोहलत मांगी है।
जल्द से जल्द फैसला वापस ले सकता है जियो
यहां यह बता दें कि आप प्राइम मेंबरशिप 15 तारीख तक ले सकते हैं और इस पर कोई रोक नहीं है। रिलायंस जियो की ओर से कहा गया है कि वह समर सरप्राइज ऑफर के साथ मिलने वाले तीन महीने की सुविधा को वापस ले लेगी। कोशिश 'जल्द से जल्द' इसे वापस लेने की होगी लेकिन हो सकता है कि इसमें कुछ दिन लगें।
पहले री-चार्ज करा चुके ग्राहकों को मिलता रहेगा फायदा
रिलायंस जियो ने जोर देकर कहा कि जिन ग्राहकों ने वापसी के फैसले से पहले जियो समर सरप्राइज़ ऑफर ले लिया है वे इसका फायदा पाते रहेंगे। जियो के मुताबिक जो कस्टमर्स इस स्कीम के लिए सब्सक्राइब कर चुके हैं, वे इसके मेंबर बने रहेंगे।
15 दिन के लिए बढ़ाया था प्राइम ऑफर
कुछ दिन पहले ही जियो ने कहा था कि उसके पास पेमेंट करके उसकी सेवाएं लेने वालों की संख्या 7.2 करोड़ पहुंच गई है। रिलायंस ने 31 मार्च को ऐलान किया था कि जो लोग प्राइम मेंबर नहीं बन पाएं हैं वे 15 अप्रैल तक इसके मेंबर बन सकते हैं। साथ ही समर सरप्राइज ऑफर भी लॉन्च किया था, इस ऑफर के तहत 15 अप्रैल तक 99 रुपए में प्राइम मेंबरशिप लेने और पहला रीचार्ज 303 रुपए या उससे अधिक कराने पर अगले 3 महीने तक मुफ्त सेवाएं ली जा सकती थीं।
ट्राई के फैसले का सम्मान
रिलायंस जियो ने कहा है कि वह ट्राई के फैसले को स्वीकार करती है और नियामक की सलाह के पूर्ण अनुपालन की प्रक्रिया में है। इससे पहले ट्राई को जियो की मुफ्त डाटा और वॉयस सेवा की प्रोत्साहन पेशकश को विस्तार देने में कुछ गलत नहीं मिला था।
समर सरप्राइज ऑफर
हाल ही में रिलायंस जियो ने हैप्पी न्यू ईयर ऑफर खत्म होने के बाद अपने यूजर्स के लिए समर सरप्राइज ऑफर शुरु किया है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए जियो यूजर्स को पहले प्राइम मेंबरशिप लेनी पड़ी है।
क्या था प्राइम ऑफर
प्राइम मेंबरशिप ऑफर लेने के बाद जियो यूजर्स को पहले 99 रुपए का सब्सक्रिप्शन रीचार्ज करना होता है उसके बाद 303 या 499 में से कोई एक री-चार्ज करना पड़ता है। ये रीचार्ज होने के बाद जियो यूजर्स को अप्रैल, मई और जून तक के लिए फ्री 4जी डेटा, फ्री वॉयस कॉल का लाभ मिलता रहेगा।
ट्राइ के आदेशों का पालन करेगा जियो
हालांकि अब ट्राइ ने इस पर आपत्ति जताई है और रिलायंस जियो से फ्री की सर्विस बंद करने के लिए कहा है। वहीं जियो ने भी कहा है कि वह ट्राई के आदेशों का सम्मान करेगा।
जियो का आगे का क्या होगा प्लान ?
अब ये देखना दिलचस्प होगा कि रिलायंस अपने यूजर्स पकड़ बनाए रखने के लिए कौन सा नया प्लान लेकर आता है। रिलायंस जियो का अगला प्लान ही उसके भविष्य की दिशा और दशा तय करेगा।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications