कई बार ये देखने को मिला है कि आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी मैच के दौरान फिसड्डी साबित होते हैं। आइए एक नजर उन खिलाड़ियों पर डालते हैं जो IPL-10 के लिए सबसे महंगे दाम में बिके।
आईपीएल (IPL) सीजन-10 की रंगारंग शुरुआत हो चुकी है। देश और दुनिया के तमाम खिलाड़ी आईपीएल में खेलने के लिए भारत आ चुके हैं। आईपीएल शुरु होने से कुछ महीने पहले बैंगलुरू में खिलाड़ियों की नीलामी हुई थी जिसमें तमाम खिलाड़ियों के उंची-उंची बोली लगी थी। कई बार ये देखने को मिला है कि आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी मैच के दौरान फिसड्डी साबित होते हैं। आइए एक नजर उन खिलाड़ियों पर डालते हैं जो IPL-10 के लिए सबसे महंगे दाम में बिके।
(10) टी. नटराजन
शुरुआत नंबर दस से करते हैं। 10वें नंबर पर भारतीय खिलाड़ी टी-नटराजन हैं। तमिलनाडु के रहने वाला टी. नटराजन के पिता एक दिहाड़ी मजदूर हैं। 25 साल के टी. नटराजन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 3 करोड़ रुपए में खरीदा है। आपको बता दें कि टी.नटराजन का बेस प्राइस 10 लाख रुपए था।
(9) कर्ण शर्मा
9वें स्थान पर भी भारतीय खिलाड़ी ही हैं। कर्ण शर्मा को मुंबई इंडियन्स ने 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा। कर्ण शर्मा को लेकर मुंबई इंडियन्स और अन्य फ्रेंचाइजीस में बोली की प्रतियोगिता होती रही और अंत में मुंबई की टीम कर्ण शर्मा को अपने खेमें में लाने में सफल रही।
(8) नैथन कुल्टर नाइल
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नैथन कुल्टर नाइल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेंट के सबसे फिट खिलाड़ी हैं। आखिरी ओवरों में कम रन देने और तेजी से विकेट निकालने में नैथन कुल्टर नाइल एक्सपर्ट हैं। वहीं बल्लेबाजी में भी नैथन कुल्टर नाइल अच्छे शॉट्स लगाते हैं। नैथन कुल्टर नाइल को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3.50 करोड़ रुपए में खरीदा है।
(7) राशिद खान
पहली बार आईपीएल में अफगानिस्तान के किसी खिलाड़ी की एंट्री हुई है। राशिद खान आईपीएल में एंट्री पाने पहले अफगानी खिलाड़ी बन चुके हैं। राशिद खान को सनराइजर्स हैदराबाद 4 करोड़ रुपए में खरीदा। राशिद खान का बेस प्राइज 50 लाख रुपए था। राशिद खान को आईपीएल में जगह मिलने के बाद पूरे अफगानिस्तान से भारत को शुक्रिया अदा किया गया और इस कदम को भारत-अफगान दोस्ती की एक नई इबारत कहा गया है। राशिद खान ने अपने पहले आईपीएल मैच के पहले ही ओवर में एक विकेट भी लिया है।
(6) क्रिस वोग्स
इंग्लैंड के आक्रामक खिलाड़ी क्रिस वोग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा है। क्रिस वोक्स अपनी घात गेंदबाजी के लिए मशहूर हैं। हाल ही के भारत दौरे पर क्रिस वोग्स ने अच्छा प्रदर्शन किया था।
(5) पैट कमिन्स
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज और शुरुआती ओवरों में विकेट निकालने में माहिर पैट कमिंस को दिल्ली डेयर डेविल्स ने 4.50 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। पेट कमिंस हाल ही में भारत दौरे पर भी खेलने आए थे।
(4) ट्रेंट बोल्ट
जैसा नाम वैसा काम, ये कहावत ट्रेंट बोल्ट पर बिल्कुल फिट बैठती है। न्यूजीलैंड के घातक गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पिछली बार सनराइजर्स हैदराबाद के साथ थे। IPL-10 में उनकी फ्रेंचाइजी बदल गई है। ट्रेंट बोल्ट को 5 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीद लिया है।
(3) कासिगो रबाडा
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कासिगो रबाडा अपनी गेंदबाजी से विरोधी टीम को चित करने का दम रखते हैं और साथ ही टी-20 क्रिकेट में किफायती गेंदबाजी करने में भी माहिर हैं। रबाडा को 5 करोड़ रुपए में दिल्ली डेयर डेविल्स ने खरीदा है।
(2) टाइमल मिल्स
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स का नाम शायद आपने ना सुना हो। टाइमल मिल्स टी-20 क्रिकेट में ऑलराउंडर के तौर पर खेलते हैं। टाइमल मिल्स गेंद और बल्ले दोनों से टीम को जिताने का दम रखते हैं। टाइमल मिल्स को रायल चैलेंज बैंगलोर ने 12 करोड़ रुपए में खरीदा है।
(1) बेन स्टोक्स
आईपीएल-10 के लिए सबसे ज्यादा बोली लगी इंग्लैंड के धुरंधर ऑलराउंडर और घातक गेंदबाज बेन स्टोक्स के लिए। बेन स्टोक्स के लिए मुंबई इंडियन्स और पुणे में बोली लगाने की प्रतियोगिता होती रही। बेन स्टोक्स आईपीएल-10 के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। बेन स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपर जायन्ट ने 14.50 करोड़ रुपए में खरीदा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
