ट्राई ने रिलायंस को जियो प्राइम सेवा के 15 दिन के एक्सटेंशन को वापस लेने का आदेश दिया है।
रिलायंस जियो को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी यानि ट्राई (TRAI) ने बड़ा झटका दिया है, ट्राई ने रिलायंस को जियो प्राइम सेवा के 15 दिन के एक्सटेंशन को वापस लेने का आदेश दिया है। ट्राई के आदेश के बाद रिलायंस जियो की मुफ्त सेवा का लाभ ले रहे ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है।
जियो यूजर्स को झटका
ट्राई ने रिलायंस से ना सिर्फ 15 दिन तक एक्सटेंशन को वापस लेने को कहा है बल्कि तीन महीने तक दी जाने वाली मुफ्त सेवा को भी बंद करने का आदेश दिया है। ट्राई के निर्देश पर रिलायंस ने जवाब देते हुए कहा कि वह ट्राई के निर्देशों का पूरी तरह से पालन करेगी।
नहीं मिलेगा फ्री इंटरनेट
हालांकि रिलायंस ट्राई के बाद जियो ग्राहको को प्रीमियम सेवा में रजिस्टर करने के लिए किस तरह से समय देगा यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि ट्राई के आदेश के बाद जियो की मुफ्त सेवा का लाभ उठा रहे लोगों को अब मुफ्त में इंटरनेट की सुविधा नहीं मिल पाएगी।
क्या थी स्कीम
हाल ही में रिलायंस जियो ने हैप्पी न्यू ईयर ऑफर खत्म होने के बाद अपने यूजर्स के लिए समर सरप्राइज ऑफर शुरु किया है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए जियो यूजर्स को पहले प्राइम मेंबरशिप लेनी पड़ी है।
क्या था प्राइम ऑफर
प्राइम मेंबरशिप ऑफर लेने के बाद जियो यूजर्स को 149, 303 या 499 में से कोई एक री-चार्ज करना पड़ता है। ये रीचार्ज होने के बाद जियो यूजर्स को अप्रैल, मई और जून तक के लिए फ्री 4जी डेटा, फ्री वॉयस कॉल का लाभ मिलता रहेगा।
क्या कहा रिलायंस जियो ने
हालांकि अब ट्राइ ने इस पर आपत्ति जताई है और रिलायंस जियो से फ्री की सर्विस बंद करने के लिए कहा है। वहीं जियो ने भी कहा है कि वह ट्राई के आदेशों का सम्मान करेगा।
जियो का आगे का क्या होगा प्लान ?
अब ये देखना दिलचस्प होगा कि रिलायंस अपने यूजर्स पकड़ बनाए रखने के लिए कौन सा नया प्लान लेकर आता है। रिलायंस जियो का अगला प्लान ही उसके भविष्य की दिशा और दशा तय करेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
