प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 64.02 अंकों की तेजी के साथ 29,974.24 पर और निफ्टी 27.30 अंकों की मजबूती के साथ 9,265.15 पर बंद हुआ।
देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी का रुख रहा। बाजार बंद होने तक भी तेजी का रुख कायम रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 64.02 अंकों की तेजी के साथ 29,974.24 पर और निफ्टी 27.30 अंकों की मजबूती के साथ 9,265.15 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 85.81 अंकों की बढ़त के साथ 29996.03 पर खुला और 64.02 अंकों या 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 29,974.24 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 30007.48 के ऊपरी और 29817.69 के निचले स्तर को छुआ।
जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 26.55 अंकों की बढ़त के साथ 9,264.40 पर खुला और 27.30 अंकों या 0.30 फीसदी की मजबूती के साथ 9,265.15 पर बंद हुआ।
बीएसई के 19 सेक्टरों में से 16 सेक्टरों में तेजी रही। सर्वाधिक तेजी वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे : रियल्टी (4.08 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊं वस्तुएं (2.41 फीसदी), दूरसंचार (1.76 फीसदी), औद्योगिक (1.47 फीसदी) और ऊर्जा (1.43 फीसदी)।
वहीं, बीएसई के तीन सेक्टरों - सूचना प्रौद्योगिकी (0.79 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.21 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.10 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 65.86 अंकों की तेजी के साथ 14255.55 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 164.45 अंकों की तेजी के साथ 14784.68 पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications