जालसाजों के लिए नए नोटों की सभी खूबियों की नकल करना संभव नहीं है।" कांग्रेस सदस्य आनंद शर्मा ने पूछा कि क्या यह सही है कि नए नोटों की 11 में से सात खूबियों के साथ समझौता किया गया।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को यहां कहा कि जालसाजों द्वारा 500 रुपये तथा 2,000 रुपये के नए नोटों की सभी सुरक्षा विशेषताओं की नकल करना संभव नहीं है। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान रिजिजू ने कहा, "जाली नोटों की निम्न गुणवत्ता है। उसमें कम गुणवत्ता वाले कागज व स्याही का इस्तेमाल होता है और उन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है।"

उन्होंने कहा, "जालसाजों के लिए नए नोटों की सभी खूबियों की नकल करना संभव नहीं है।" कांग्रेस सदस्य आनंद शर्मा ने पूछा कि क्या यह सही है कि नए नोटों की 11 में से सात खूबियों के साथ समझौता किया गया।
रिजिजू ने जवाब में कहा कि कई सुरक्षा विशेषताएं नोटों में इसलिए डाली गई हैं, ताकि उनमें से सभी की नकल करना संभव न हो पाए।
उन्होंने कहा, "शुरुआत में जो जाली नोट आए थे, वे बेहद निम्न गुणवत्ता के थे और उन्हें आसानी से पहचाना जा सकता था। बाद में जो जाली नोट आए, उनमें बेहतर कागज तथा स्याही इत्यादि का इस्तेमाल किया गया। लेकिन इसके बावजूद जाली नोट असली नोट से मेल नहीं खाते और उन्हें पहचाना जा सकता है।"
मंत्री ने कहा कि लोगों को जाली नोटों के प्रति जागरूक करने तथा उनकी पहचान करने के लिए केंद्र सरकार भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सहयोग से एक प्रशिक्षण तथा जागरूकता अभियान का संचालन कर रही है।
इस सवाल के जवाब में कि सरकार 2,000 रुपये के नए नोटों का विमुद्रीकरण करने जा रही है या नहीं, रिजिजू ने कहा, "अफवाहों पर मत जाइए।"
उन्होंने हालांकि इस बात का जवाब नहीं दिया कि देश में जाली नोट चलाने वाले पड़ोसी देश की एजेंसियों को समान कागज व स्याही कहां से मिली।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications