वॉट्सएप जल्द ही भारत में पेमेंट एप लॉन्च करने की तैयारी में है। अगर ऐसा होता है तो आप भविष्य में वॉट्सएप के जरिए पैसे भेज सकते हैं।
आप और हम हर रोज हर घंटे वॉट्सएप का प्रयोग करते हैं। वॉट्सएप का प्रयोग भारत में तेजी से फैल रहा है। अब ऐसी खबरें हैं कि वॉट्सएप जल्द ही भारत में पेमेंट एप लॉन्च करने की तैयारी में है। अगर ऐसा होता है तो आप भविष्य में वॉट्सएप के जरिए पैसे भेज सकते हैं।
वॉट्सएप के 20 करोड़ यूजर्स हैं भारत में
आपको बता दें कि वॉट्सएप ने हाल ही में एक आंकड़ा जारी किया था जिसमें बताया था कि 2017 फरवरी में वॉट्सएप के 20 करोड़ एक्टिव यूजर्स थे। वहीं कंपनी के ग्लोबल यूजर्स 120 करोड़ के आस-पास हैं।
जल्द पेमेंट सर्विस शुरू कर सकता है वॉट्सएप
इकोनॉमिक टाइम्स ने The Ken वेबसाइट में प्रकाशित खबर के हवाले से लिखा है कि कंपनी भारत में डिजिटल पेमेंट के बढ़ते हुए आंकड़े को देखते हुए जल्द ही पेमेंट सर्विस शुरू कर सकती है।
UPI के जरिए शुरु कर सकता है पेमेंट एप
केन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वॉट्सऐप भारत में UPI के जरिए अगले 6 महीनों के अंदर पेमेंट सर्विस शुरू कर सकता है। यहां यह ध्यान देने वाली बात है कि वॉट्सऐप ने पेमेंट सिस्टम के लिए लोकप्रिय डिजिटल वॉलेट को नहीं बल्कि UPI को चुना है।
आरबीआई से इजाजत की जरूरत
केन ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि वॉट्सऐप ने पहले डिजिटल वॉलिट के बारे में सोचा था लेकिन 20 मार्च को आरबीआई के गाइडलाइन्स आने के बाद वॉट्सऐप UPI पर दांव लगाना चाहता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications