जियो और एयरटेल के 4जी स्पीड विवाद में TRAI (ट्राई) ने अपना अहम बयान दिया है। ट्राई ने सभी टेलीकॉम कंपनियों की 4जी स्पीड का विस्तार से विवरण दिया है।
दुनिया की सबसे सस्ती मोबाइल डेटा सर्विस देने का ऐलान कर चुकी रिलायंस जियो को अब एयरटेल ने खुली चुनौती दी है। एयरटेल का दावा है कि रिलायंस जियो जो 4जी स्पीड दे रही है वह एयरटेल 4जी की तुलना में बेहद कम है और रिलांयस के पास अभी वह तकनीक नहीं है जिससे वह एयरटेल को पछाड़ सके। वहीं जियो ने एयरटेल के इस पूरे दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। अब इस विवाद में TRAI (ट्राई) ने अपना अहम बयान दिया है। ट्राई ने सभी टेलीकॉम कंपनियों की 4जी स्पीड का विस्तार से विवरण दिया है। इसके अलावा इस लेख में जियो समर सरप्राइज स्कीम के सभी बिंदुओं को विस्तार से पढ़ें।
हाल ही में एयरटेल ने एक विज्ञापन के जरिए दावा किया कि उसकी 4जी सर्विस देश में किसी भी टेलीकॉम कंपनी के मुकाबले ज्यादा तेज है। इसके लिए एयरटेल ने ग्लोबल ऐजेंसी ओकला का हवाला दिया। विज्ञापन के मुताबिक एयरटेल का कहना है कि ओकला के अनुसार भारत में सबसे तेज 4जी सर्विस एयरटेल की है। एयरटेल के इस विज्ञापन के बाद जियो ने तत्काल इस पर आपत्ति जताई। जियो का कहना है कि एयरटेल ने ओकला को पैसे देकर ज्यादा स्पीड दिखाने का दावा किया है। वहीं अब इस विवाद में ट्राई (TRAI) भी कूट पड़ा है। ट्राई का कहना है कि देश में सबसे तेज 4जी सर्विस रिलायंस जियो की है। ट्राई के डेटा के अनुसार स्पीड के मामले में रिलायंस जियो सबसे उपर है और उसने बाकी कंपनियों को पिछे छोड़ दिया है. ट्राई का कहना है कि रिलायंस जियो की डेटा डाउनलोड स्पीड अन्य करीबी प्रतिस्पर्धी कंपनी आइडिया सेल्यूलर और एयरटेल की तुलना में लगभग दोगुनी है। ट्राई ने फरवरी महीने के लिए अपने मासिक औसत मोबाइल ब्रॉडबैंड स्पीड डेटा में कहा है कि जियो नेटवर्क की डाउनलोड स्पीड फरवरी महीने में घटकर 16.48 mbps रही जो कि जनवरी में 17.42 mbps थी। अगर इस स्पीड से डाउनलोड की बात की जाए तो एक मूवी पांच मिनट से भी कम समय में डाउनलोड की जा सकती है. डाउनलोड स्पीड के लिहाज से प्रतिस्पर्धी आइडिया सेल्यूलर 8.33 mbps के साथ दूसरे व एयरटेल 7.66 mbps के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं वोडाफोन के लिए यह स्पीड 5.66 mbps और BSNL के लिए 2.89 mbps आंकी गई है. डेटा के अनुसार फरवरी के आखिर में एवरेज डाउनलोड स्पीड रिलायंस कम्युनिकेशंस के लिए 2.67 mbps, टाटा डोकोमो के लिए 2.67mbps और एयरसेल में 2.01 mbps आंकी गई। एयरटेल का कहना है कि उसके पास 2300 मेगाहर्ट्ज (TD LTE) की स्पीड है 1800 मेगाहर्ट्ज (FD LTE) की बैंडविथ कैपेसिटी है जो किसी और के पास नहीं है। एयरटेल का दावा है कि देश में वह सबसे बड़ी एडवांस 4जी सर्विस दे रहा है, एयरटेल ने अपना सबसे पहला 4जी नेटवर्क केरला में फरवरी 2016 में शुरू किया था। एयटेल का दावा है कि उनके पास करियर एग्रेशन की तकनीक है जो रिलायंस JIO या फिर किसी अन्य के पास नहीं है। एयरटेल का दावा है कि वह मुंबई और केरल में LTE-A की सर्विस दे रहे हैं जिसमें 1800 से लेकर 2300 मेगार्ट्ज तक के बैंड में 135 mbps की स्पीड आती है। ये स्पीड स्पेक्ट्रम बैंड से भी तेज है। आगे पढ़ें जियो के समर सरप्राइज स्कीम ऑफर के बारे में जियो के इस बार के ऑफर को जानने के बाद उसके यूजर्स और भी खुश हो गए हैं। जियो ने बताया कि 31 मार्च 2017 तक उससे 7.2 करोड़ ग्राहक जुड़ चुके हैं, जो कि कंपनी के लिए एक अच्छा संकेत है। ये 7.2 करोड़ ग्राहक जियो प्राइम मेंबर हैं। अब जियो ने नई स्कीम निकालते हुए एलान किया है कि जो ग्राहक 31 मार्च 2017 जियो प्राइम मेंबर नहीं बन पाए थे वह 15 अप्रैल 2017 तक प्राइम मेंबर की सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। इस स्कीम में प्राइम मेंबरशिप से जुड़े यूजर्स को अगले तीन महीने तक फ्री 4जी डेटा दिया जा रहा है। पर इसके लिए एक शर्त है। जियो की ये समर सप्राइज स्कीम का लाभ उन्ही लोगों को मिलेगा जो जियो की प्राइम मेंबरशिप से जुड़ चुके हैं। इसके अलावा प्राइम मेंबर्स को 303 रुपए का रीचार्ज भी करवाना होगा। आप ये रीचार्ज 253 रुपए में भी करा सकते हैं। 253 रुपए में ये रीचार्ज कैसे होगा ये जानने के लिए आगे पढ़ें। अगर आप 303 रुपए का ऑफर पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 303 नहीं, बल्कि सिर्फ 253 रुपए देने होंगे। दरअसल, रिलायंस जियो उन सभी ग्राहकों को 50 रुपए का कैशबैक देगा, जो 303 रुपए के इस पैक को खरीदने के लिए जियो मनी ऐप से भुगतान करेगा। अगर आपने जियो प्राइम की सदस्यता नहीं ली है तो उस पर भी आप 50 रुपए का कैशबैक पा सकते हैं। यानी जियो प्राइम आपके सिर्फ 49 रुपए में मिल जाएगा। समर सरप्राइज ऑफर में आपको 303 या उससे अधिक का रिचार्ज कराने पर मौजूदा सेवाएं तीन महीने तक मुफ्त में मिलेंगी। यानी अगर आप 303 रुपए का रिचार्ज कराते हैं तो तीन महीने तक के लिए आपको रोजाना अनलिमिटेड मुफ्त कॉल्स के अलावा 1 जीबी इंटरनेट डेटा भी मिलेगा। 149 रुपए का रिचार्ज करा चुके लोगों को 303 रुपए का रिचार्ज कराना होगा। इस तरह उन्हें जियो के समर सरप्राइज ऑफर का फायदा मिल जाएगा। यहां आपको बता दें आपको 149 रुपए आपके खाते में सुरक्षित रहेंगे, जिनका इस्तेमाल आप जुलाई महीने में रिचार्ज कराने में कर सकते हैं। इस रीचार्ज के जरिए ग्राहक हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में मिल रही सुविधाओं को जारी रख सकेंगे, इसके तहत उन्हें अनलिमिटिड फ्री कॉलिंग, अनलिमिटेड एसएमएस, जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन और प्रतिदिन 1 जीबी का 4जी इंटरनेट मिलेगा। जियो की ये समर सप्राइज स्कीम का फायदा किसे मिलेगा- जियो प्राइम मेंबरशिप का ऑफर पहले 31 मार्च 2017 तक ही था जिसे अब जियो ने बढ़ाकर 15 अप्रैल 2017 तक कर दिया है। इसके अलावा जियो ने अपने ग्राहकों को चौंकाते हुए एक और बेहतर ऑफर दिया है। जियो ने ग्राहकों के लिए जियो समर सप्राइज स्कीम लॉन्च की है।
एड के जरिए किया दावा
जियो की आपत्ति
जियो है सबसे तेज: ट्राई
IDEA-AIRTEL से दोगुनी है जियो की स्पीड
5 मिनट में मूवी डाउनलोड
वोडाफोन-BSNL का हाल
एयरटेल का दावा
एयरटेल के पास 4जी नेटवर्क का बड़ा जाल
135 MBPS की स्पीड !
JIO यूजर्स हुए हैप्पी
समर सरप्राइज स्कीम
303 नहीं सिर्फ 253 रुपए
क्या है फायदा
149 रुपए का रीचार्ज करा लिया है, अब क्या करें
जारी रहेंगी फ्री सुविधाएं
ऐसे समझें ऑफर
प्राइम ऑफर बढ़ा


Click it and Unblock the Notifications