भारतीय रिजर्व बैंक ने 200 रुपये के नोटों को छापने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। रिपोर्ट का कहना है कि RBI बोर्ड ने मार्च में ही इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।
500 और 2000 रुपए के बाद अब सरकार जल्द ही 200 रुपए के नोट को बाजार में उतार सकती है। खबरों के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक ने 200 रुपये के नोटों को छापने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। रिपोर्ट का कहना है कि आरबीआई बोर्ड ने मार्च में ही इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।
बोर्ड से मिली मंजूरी
आरबीआई बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद अब सरकार की तरफ से इसे क्लिरियेंस मिलने का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सरकार की तरफ से मंजूरी मिलते ही नोटों की छपाई शुरू हो जाएगी। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा और पुष्टि नहीं हुई है।
प्रस्ताव को मिली मंजूरी
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक के सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 200 रुपये के नोट छापने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
कैसा हो सकता है 200 रुपए का नोट
200 रुपए का नोट कैसा होगा इसके बारे में आरबीआई या सरकार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है फिर भी माना जा रहा है कि पुरानी करेंसी के मुकाबले नोट का आकार छोटा होगा। साथ ही नोट में नए सिक्योरीटी फीचर्स होंगे जिससे नोट की नकल करना बेहद मुश्किल होगा।
क्या है सरकार की प्लानिंग
200 रुपये के नोट की नकल न हो सके इसके लिए इसमें नए सिक्योरिटी फीचर्स होंगे। फिलहाल RBI सरकार के नोटिफिकेशन के बाद 200 के नए नोट लाने की अपनी योजना पर काम शुरू करेगी। बताया जा रहा है कि सरकार नकली नोटों पर लगाम लगाने के लिए हर 3-4 साल में 500 और 2000 रुपये के बैंक नोटों के सुरक्षा फीचर में बदलाव करने पर विचार कर रही है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
