आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल का वेतन बढ़ा दिया गया है। अब आरबीआई गवर्न की सैलरी पीएम मोदी से ज्यादा हो गई है।
आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल का वेतन बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार ने RBI गवर्नर उर्जित पटेल की बेसिक सैलरी में 3 गुना बढ़ोतरी की है। इसके बाद अब RBI उर्जित पटेल की बेसिक सैलरी 2.50 लाख रुपए हो गई है।
पहले कितनी थी सैलरी
इससे पहले RBI गवर्नर की सैलरी 90 हजार रुपए थी जिसमें भत्ते जोड़ने के बाद उनकी सैलरी 2,09,500 लाख रुपए थी। वहीं अब बेसिक सैलरी में इतने बड़े इजाफे के बाद उनकी सैलरी और भी बढ़ गई है। आरबीआई गवर्नर की सैलरी में भत्ता जोड़ने के बाद ये सैलरी 3.70 लाख रुपए बनती है।
डिप्टी गवर्नर की भी सैलरी बढ़ी
आरबीआई के गवर्नर के अलावा डिप्टी गवर्नर की भी सैलरी में इजाफा किया गया है। पहले डिप्टी गवर्नर की बेसिक सैलरी 80 हजार रुपए थी जिसे बढ़ाकर अब 2.25 लाख रुपए कर दिया गया है।
1 जनवरी 2016 से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी
आरबीआई गवर्नर और डिप्टी गवर्नर की बढ़ी हुई सैलरी 1 जनवरी 2016 से मिलेगी। इसका मतलब कि 1 जनवरी 2016 से लेकर अभी वर्तमान में सैलरी बढ़ाने की घोषणा के वक्त तक का एरियर दिया जाएगा। आपको बता दें कि आरबीआई गवर्नर की और डिप्टी गवर्नर की सैलरी कई बैंको के बड़े अधिकारियों से भी कम थी। आगे पढ़ें आखिर कितनी सैलरी पाते हैं पीएम मोदी।
पीएम से ज्यादा RBI गवर्नर की सैलरी
आरबीआई गवर्नर की अब वर्तमान सैलरी प्रधानमंत्री की सैलरी से ज्यादा हो गई है। प्रधानमंत्री को 1 लाख 70 हजार रुपए के आस-पास वेतन मिलता है जबकि बढ़ी हुई सैलरी के बाद आरबीआई गवर्नर की बेसिक सैलरी ही 2.50 लाख रुपए है इसमें भत्ता नहीं जुड़ा है। पीएम मोदी की सैलरी (वेतन) जानने के लिए यहां क्लिक करें।
रघुराम राजन को भी मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी
आपको बता दें कि रघुराम राजन सितंबर 2016 में रिटायर हुए हैं उसके बाद उर्जित पटेल ने आरबीआई की कमान संभाली है। अब जबकि सैलरी बढ़ाने की घोषणा 1 जनवरी 2016 से हुई है तो इस दौरान 9 महीने तक रघुराम राजन गवर्नर थे और उर्जित पटेल डिप्टी गवर्नर थे। इस लिहाज से 9 महीने की बढ़ी हुई सैलरी का एरियर रघुराम राजन को भी मिलेगा साथ ही उर्जित पटेल को डिप्टी गवर्नर की बढ़ी हुई सैलरी का 9 महीने का एरियर मिलेगा। इसके बाद सितंबर से अब तक गवर्नर की बढ़ी हुई सैलरी का एरियर उर्जित पटेल को मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
