जियो प्राइम मेंबरशिप का ऑफर पहले 31 मार्च 2017 तक ही था जिसे अब जियो ने बढ़ाकर 15 अप्रैल 2017 तक कर दिया है।
टेलीकॉम बाजार में कदम रखने के बाद से जियो ने अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों और अपने यूजर्स को लगातार चौंकाने का काम किया है। पहली बार तीन महीने के लिए फ्री ऑफर फिर और तीन महीने के लिए फ्री ऑफर इसके बाद अब एक बार फिर जियो ने अगल 3 महीने तक फ्री ऑफर का एलान कर दिया है। ये ऑफर क्या है और किसके लिए है साथ ही इस ऑफर का लाभ किसे मिल सकता है इस बारे में हमने आगे विस्तार से बताया है।
15 अप्रैल तक सब्सक्रिप्शन ऑफर
जियो के इस बार के ऑफर को जानने के बाद उसके यूजर्स और भी खुश हो गए हैं। जियो ने बताया कि 31 मार्च 2017 तक उससे 7.2 करोड़ ग्राहक जुड़ चुके हैं, जो कि कंपनी के लिए एक अच्छा संकेत है। ये 7.2 करोड़ ग्राहक जियो प्राइम मेंबर हैं। अब जियो ने नई स्कीम निकालते हुए एलान किया है कि जो ग्राहक 31 मार्च 2017 जियो प्राइम मेंबर नहीं बन पाए थे वह 15 अप्रैल 2017 तक प्राइम मेंबर की सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।
जियो ने फिर चौंकाया
जियो प्राइम मेंबरशिप का ऑफर पहले 31 मार्च 2017 तक ही था जिसे अब जियो ने बढ़ाकर 15 अप्रैल 2017 तक कर दिया है। इसके अलावा जियो ने अपने ग्राहकों को चौंकाते हुए एक और बेहतर ऑफर दिया है। जियो ने ग्राहकों के लिए जियो समर सप्राइज स्कीम लॉन्च की है।
अगले तीन महीने तक फ्री 4जी डेटा
इस स्कीम में प्राइम मेंबरशिप से जुड़े यूजर्स को अगले तीन महीने तक फ्री 4जी डेटा दिया जा रहा है। पर इसके लिए एक शर्त है। जियो की ये समर सप्राइज स्कीम का लाभ उन्ही लोगों को मिलेगा जो जियो की प्राइम मेंबरशिप से जुड़ चुके हैं। इसके अलावा प्राइम मेंबर्स को 303 रुपए का रीचार्ज भी करवाना होगा।
क्या है नियम और शर्तें
इस ऑफर का लाभ उन्हीं लोगों को मिलेगा जिन्होंने 15 अप्रैल से पहले जियो प्राइम मेंबरशिप का ऑफर ले लिया हो और साथ ही 303 रुपए का रीचार्ज करवा लिया हो।
अनलिमिटेडे मजा कंन्टीन्यू हुआ
इस रीचार्ज के जरिए ग्राहक हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में मिल रही सुविधाओं को जारी रख सकेंगे, इसके तहत उन्हें अनलिमिटिड फ्री कॉलिंग, अनलिमिटेड एसएमएस, जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन और प्रतिदिन 1 जीबी का 4जी इंटरनेट मिलेगा।
ऐसे समझें ऑफर
जियो की ये समर सप्राइज स्कीम का फायदा किसे मिलेगा-
- सिर्फ प्राइम यूजर्स को ही मिलेगा स्कीम का फायदा
- प्राइम मेंबरशिप ऑफर के लिए 99 रुपए का रीचार्ज करना होगा
- 99 रुपए का रीचार्ज 15 अप्रैल 2017 से पहले करना होगा
- इसके अलावा 303 रुपए का रीचार्ज करना होगा।
प्राइम मेंबर्स को मिलते रहेंगे आकर्षक ऑफर्स
रिलायंस जियो ने साफ कर दिया है कि वो भविष्य में भी प्राइम ग्राहकों के लिए ऑफर्स लेकर आएगी। हालांकि कंपनी ने ये भी कहा है कर दिया है कि जो ग्राहक प्राइम मेंबर नहीं हैं और पेड सर्विसेज पर शिफ्ट हो रहे हैं उन्हें भी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। बता दें कि जिन ग्राहकों के पास प्राइम मेंबरशिप नहीं है उन्हें अप्रैल से ही फ्री डेटा नहीं मिलेगा। कोई रीचार्ज कराने के बाद ही ऑफर के मुताबिक ही डेटा मिलेगा।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों



Click it and Unblock the Notifications