हीरो, होंडा और बजार जैसी बड़ी कंपनियों ने अपने वाहनों के लिए 12,500 रुपए से लेकर 22 हजार रुपए तक की छूट का एलान किया है। दोनों कंपनियों का ये ऑफर सिर्फ 31 मार्च 2017 तक ही है।
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने देश में बीएस-3 BS-III वाहनों की ब्रिक्री पर रोक लगा दी है। इस रोक के बद वाहन कंपनियां परेशान हैं और वह इस सीरीज की गाड़ियों को बेचने के लिए बड़ा डिस्काउंट दे रही हैं। हीरो, होंडा और बजार जैसी बड़ी कंपनियों ने अपने वाहनों के लिए 12,500 रुपए से लेकर 22 हजार रुपए तक की छूट का एलान किया है। दोनों कंपनियों का ये ऑफर सिर्फ 31 मार्च 2017 तक ही है।
यह ऑफर बीएस 3 मॉडल के वाहनों पर 1 अप्रैल से रोक लगाए जाने के फैसले के बाद आया है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को ही इन वाहनों की मैन्युफैक्चरिंग, सेल्स और रजिस्ट्रेशन पर रोक का आदेश दिया। इधर, होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) अपने बीएस 3 स्कूटरों और मोटरसाइकलों पर 10,000 रुपये की सीधी छूट दे रहा है। दोनों कंपनियों ने कहा है कि यह ऑफर स्टॉक खत्म होने या 31 मार्च तक लागू रहेगा। हीरो अपने स्कूटरों पर 12,500 रुपए, प्रीमियम बाइक्स पर 7,500 रुपए और एंट्री लेवल की ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों पर 5000 रुपए की छूट देने की पेशकश की है। वहीं दूसरी ओर, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया बीएस-3 स्कूटरों और मोटरसाइकिलों पर 10,000 रुपए तक की छूट दे रहा है। वहीं बजाज कंपनी अपने बीएस-3 मॉडल की गाड़ियों पर 22 हजार रुपए तक की छूट का एलान कर रहा है। वाहन कंपनियों ने फेसबुक पेज के जरिए इस डिस्काउंट ऑफर का एलान किया है। दरअसल 30 मार्च को सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया ऐसे में आनन-फानन में कंपनियों ने इस सीरीज की गाड़ियों को निकालने के लिए भारी-भरकम डिस्काउंट ऑफर दे दिया। ऑटोमोबिल डीलरों के संघ (फाडा) के निदेशक (अंततराष्ट्रीय मामले) निकुंज संघी ने कहा, 'टू-वीइलर इंडस्ट्री में इतने बड़े डिस्काउंट्स का ऐलान कभी नहीं हुआ था।' आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 1 अप्रैल, 2017 से बीएस 3 वाहनों की मैन्युफैक्चरिंग, सेल या रजिस्ट्रेशन पर बुधवार को रोक लगा दी। 1 अप्रैल से देश में केवल बीएस 4 वीइकल्स बनाए और बेचे जाएंगे। कोर्ट के इस ऑर्डर से ऑटोमोबिल सेक्टर को बड़ा झटका लगा है, जिसके पास 8 लाख से अधिक बीएस 3 वाहनों का पुराना स्टॉक मौजूद है।
1 अप्रैल से बंद हो जाएगी बिक्री
10 हजार रुपए का फ्लैट डिस्काउंट
हीरो दे रहा है 12,500 रुपए तक की छूट
बजाज कंपनी दे रही है 22 हजार का डिस्काउंट
पहली बार हुआ है ऐसा
सुप्रीम कोर्ट का आदेश
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
