हाल ही में RBI ने एलान किया था कि 1 अप्रैल तक सभी बैंक खुले रहेंगे, आरबीआई मे यहा भी कहा था कि यदि इस बीच छुट्टियां भी पड़ती हैं तो भी बैंकों में काम जारी रहेगा।
हाल ही में RBI ने एलान किया था कि 1 अप्रैल तक सभी बैंक खुले रहेंगे, आरबीआई मे यहा भी कहा था कि यदि इस बीच छुट्टियां भी पड़ती हैं तो भी बैंकों में काम जारी रहेगा। वहीं अब आरबीआई ने अपने इस फैसले को बदल दिया है।
बंद रहेंगे सभी बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को कहा कि बैंकों को 1 अप्रैल को खुला रखने की जरूरत नहीं है, जैसा कि इस संबंध में पहले आदेश जारी किया गया था और खासतौर से एसबीआई में बैंकों के विलय के देखते हुए यह आदेश वापस लिया गया है।
वापस लिया आदेश
आरबीआई ने यहां एक बयान में कहा, "सरकार के साथ परामर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है कि एजेंसी बैंकों को सरकारी गतिविधियों के लिए वर्तमान वित्त वर्ष में सभी दिन (सभी छुट्टियों, रविवार आदि समेत) खुला रखने की सलाह को वापस लिया जा रहा है और उन्हें 1 अप्रैल को खुला रखने की जरूरत नहीं है।"
वित्तीय वर्ष को ध्यान में रखते हुए लिया फैसला
बयान में कहा गया, "1 अप्रैल को बैंक की शाखाओं को खोलने से क्लोजिंग गतिविधियां प्रभावित होगी, खासतौर पर इसी दिन एसबीआई में बैंकों का विलय किया जा रहा है। इसे देखते हुए ही यह सलाह जारी की गई है।"
SBI के पांच बैंक और महिला बैंको का होगा विलय
एसबीआई में उसकी पांच सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक का विलय किया जा रहा है जो 1 अप्रैल से प्रभावी होगी। इससे पहले 23 मार्च को दिए आदेश में आरबीआई ने सरकारी गतिविधियां संचालित करनेवाली बैंकों को खुला रहने का आदेश दिया गया था।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications