भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण का रास्ता साफ होता जा रहा है। भारतीय एजेंसियां जल्द ही माल्या पर शिकंजा कस लेंगी।
भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण का रास्ता साफ होता जा रहा है। भारतीय एजेंसियां जल्द ही माल्या पर शिकंजा कस लेंगी। इस बीच ब्रिटेन ने भारत को जानकारी दी है कि उसके गृह मंत्री ने माल्या के प्रत्यर्पण के उसके अनुरोध को सत्यापित किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा, 'ब्रिटिश गृह विभाग ने 21 फरवरी को जानकारी दी कि माल्या के प्रत्यर्पण के लिए भारत के अनुरोध को उनके मंत्री ने सत्यापित किया है और इसे वारंट जारी करने के मुद्दे पर विचार हेतु जिला न्यायाधीश के लिए वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत भेजा गया है।' यह घटनाक्रम नौ हजार करोड़ रुपए से अधिक की ऋण चूक के लिए भारत में वांछित भगोड़े कारोबारी का प्रत्यर्पण हासिल करने की दिशा में अगला कदम है।
बागले ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच प्रत्यर्पण संधि के अनुसार माल्या के संबंध में औपचारिक प्रत्यर्पण अनुरोध आठ फरवरी को यहां ब्रिटिश उच्चायोग को सौंपा गया था।
अनुरोध सौंपते हुए भारत ने कहा था कि उसका माल्या के खिलाफ 'वैध' मामला है। भारत ने कहा कि अगर प्रत्यर्पण अनुरोध को स्वीकार किया जाता है तो यह 'हमारी चिंताओं के प्रति ब्रिटेन की संवेदनशीलता' को दिखाएगा।
इससे पहले इस साल जनवरी में सीबीआई की एक अदालत ने 720 करोड़ रुपए के आईडीबीआई बैंक ऋण चूक मामले में माल्या के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था। माल्या दो मार्च 2016 को देश छोड़कर भाग गया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications