भारत में घूमने के लिए कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। कोई भी व्यक्ति ऐसे स्थान का चुनाव करता है जहां रहना और खाना सस्ता हो और वह स्थान पर्यटन के लिहाज से बेहतर हो।
भारत में घूमने के लिए कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। लेकिन हर बार परेशानी इस बात को लेकर रहती है कि आखिर घूमने कहां जाएं, सामान्य तौर पर कोई भी व्यक्ति ऐसे स्थान का चुनाव करता है जहां रहना और खाना सस्ता हो और वह स्थान पर्यटन के लिहाज से बेहतर हो। इसी आधार पर दुनिया का जानी मानी ट्रेवल वेबसाइट ट्रिप एडवाइजर ने अपने सर्वे में दुनिया और भारत के टॉप-10 पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी दी है। इन पर्यटन स्थलों का चयन लोकेशन, प्रति दिन खर्च और होटल के खर्च के आधार पर किया गया है।
भारत में कहां जाएं घूमने
यात्रा प्लानिंग और बुकिंग साइट ट्रिप एडवाइजर ने दुनिया भर के स्थलों, यात्रियों के पसंदीदा स्थानों के लिए ट्रैवलर्स च्वॉइस पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की। इस साल इंडोनेशिया का बाली दुनिया भर में पहले पायदान पर रहा और भारत में गोवा पहले नंबर पर रहा। आगे पढ़ें भारत के पांच पसंदीदा पर्यटन स्थलों के बारे में।
भारत के टॉप-5 पर्यटन स्थल
भारत में यात्रियों के पसंदीदा शीर्ष पांच स्थलों में गोवा, दिल्ली, जयपुर, आगरा और मुंबई रहा। भारत में यात्रियों के पसंदीदा शीर्ष स्थलों में गोवा पहले नंबर पर है। गोवा शानदार समुद्र तट, प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और सुंदर चर्चो के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। गोवा में बुक करने योग्य सभी होटलों के प्रति रात औसत ट्रिप एडवाइजर रेट 1702 रुपए है।
दिल्ली में प्रतिदिन का खर्च
भारत की राजधानी नई दिल्ली प्राचीन संपदा के साथ ही आधुनिकता का बेहतरीन समन्वय है। यह शहर खरीदारी के साथ ही स्थानीय व्यंजनों के तमाम विकल्पों की पेशकश करता है, जिससे संस्कृति और प्राचीन विरासत का अनुभव मिलता है। नई दिल्ली में सभी बुक करने योग्य होटलों के लिए औसत प्रति रात ट्रिप एडवाइजर रेट : 7003 रुपये है
जयपुर में प्रति दिन का खर्च
'गुलाबी शहर' जयपुर में यात्रियों को अनूठी खुशी देता है। यहां पर शानदार किलों और प्राचीन स्थलों के साथ ही बेहतरीन बाजार भी मौजूद हैं, जहां स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ ही आकर्षक आभूषण तक सभी कुछ मौजूद है, जो आप अपनी छुट्टियों को बेहतरीन बनाने के लिए चाहते हैं। जयपुर में सभी बुक करने योग्य होटलों के प्रति रात
औसत ट्रिप एडवाइजर रेट 6152 रुपये है।
आगरा में प्रतिदिन का खर्च
आगरा जहां 'प्रेम' के प्रतीक ताजमहल के लिए जाना जाता है, वहीं वहां छुट्टियां मनाने के लिए काफी कुछ है। ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के साथ ही मार्बल के शोपीसों की खरीदारी और स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजन यहां सभी कुछ मौजूद है, जो एक यात्री के यात्रा कार्यक्रम में जरूर शामिल होना चाहिए। आगरा में सभी बुक करने योग्य होटलों के प्रति रात औसत ट्रिप एडवाइजर रेट 4582 रुपये है।
मुंबई में प्रति दिन का खर्च
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को ऐसे शहर के तौर पर भी जाना जाता है, जो कभी नहीं सोता है। यह भारतीय फिल्म उद्योग का भी केंद्र है और 'बॉलीवुड' में अपनी किस्मत आजमाने के लिए लाखों लोग यहां आते हैं। यात्री स्ट्रीट फूड टूर लेकर स्थानीय खानपान का जायका ले सकते हैं। मुंबई में सभी बुक करने योग्य होटलों के प्रति रात औसत ट्रिप एडवाइजर रेट 8705 रुपये है।
कंपनी देती है पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी
ट्रिपएडवाइजर इंडिया के कंट्री मैनेजर निखिल गंजू ने कहा, "ट्रिपएडवाइजर न सिर्फ घूमने के लिए प्रेरित करके, बल्कि विभिन्न स्थानों के बारे में जानकारी देकर मदद करके करोड़ों भारतीयों को घूमने के लिए प्रेरित करता है, चाहे वे छुट्टियों के लिए घरेलू स्थलों को चुनें या अंतरराष्ट्रीय स्थलों को। इस साल के ट्रैवलर्स च्वॉइस डेस्टिनेशंस पुरस्कारों में लोकप्रिय स्थलों के साथ ही कम जानेमाने शहरों का भी मिश्रण है। मुझे भरोसा है कि इससे भारतीय यात्री देश के भीतर कई शानदार स्थलों की यात्रा के लिए प्रोत्साहित होंगे।" आगे पढ़ें दुनिया के टॉप-10 पर्यटन स्थल और वहां ठहरने की कीमत
दुनिया के पसंदीदा पर्यटन स्थल और वहां का खर्च
दुनिया भर में यात्रियों के पसंदीदा शीर्ष 10 स्थल इस प्रकार हैं :
1. बाली, इंडोनेशिया (बाली में सभी बुक करने योग्य होटलों के प्रति रात औसत ट्रिप एडवाइजर रेट: 13483 रुपए)
2. लंदन, यूनाइटेड किंगडम (लंदन में सभी बुक करने योग्य होटलों के प्रति रात औसत ट्रिप एडवाइजर रेट रू 16952 रुपए)
3. पेरिस, फ्रांस (पेरिस में सभी बुक करने योग्य होटलों के प्रति रात औसत ट्रिपएडवाइजर रेट: 14988 रुपए)
4. रोम, इटली (रोम में सभी बुक करने योग्य होटलों के प्रति रात औसत ट्रिप एडवाइजर रेट: 13941 रुपए)
5. न्यू यॉर्क सिटी, अमेरिका (न्यू यॉर्क सिटी में सभी बुक करने योग्य होटलों के प्रति रात औसत ट्रिप एडवाइजर रेट: 22,842 रुपए)
ये भी पर्यटन स्थल हैं प्रसिद्ध
6. क्रेटे, ग्रीस (क्रेटे में सभी बुक करने योग्य होटलों के प्रति रात औसत ट्रिप एडवाइजर रेट: 5040 रुपए)
7. बार्सिलोना, स्पेन (स्पेन में सभी बुक करने योग्य होटलों के प्रति रात औसत ट्रिप एडवाइजर रेट: 14137 रुपए)
8. सिएम रीप, कंबोडिया (सिएम रीप में सभी बुक करने योग्य होटलों के प्रति रात औसत ट्रिप एडवाइजर रेट: 6480 रुपए)
9. प्राग, चेक रिपब्लिक (प्राग में सभी बुक करने योग्य होटलों के प्रति रात औसत ट्रिप एडवाइजर रेट: 9752 रुपए)
10. फुकेट, थाईलैंड (फकेट में सभी बुक करने योग्य होटलों के प्रति रात औसत ट्रिप एडवाइजर रेट: 6480 रुपए)
ट्रिप एडवाइजर दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैवल साइट है। यात्री लाखों रिव्यूज और ओपीनियन पढ़ सकते हैं और अपनी अगली यात्रा बुक करते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications