धड़ाम हुआ बाजार, 130 अंक गिरा सेंसेक्स

29,518.74. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 130.25 अंकों की गिरावट के साथ 29,518.74 पर और निफ्टी 33.20 अंकों की गिरावट के साथ 9,126.85 पर बंद हुआ।

देश के शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 130.25 अंकों की गिरावट के साथ 29,518.74 पर और निफ्टी 33.20 अंकों की गिरावट के साथ 9,126.85 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 4.55 अंकों की बढ़त के साथ 29,653.54 पर खुला और 130.25 अंकों या 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 29,518.74 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29699.48 के ऊपरी और 29482.40 के निचले स्तर को छुआ।

 BSE index closed down 130.25 points, See Monday Market Update

सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी और 15 में गिरावट रही। सर्वाधिक तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे - एनटीपीसी (0.87 प्रतिशत), कोल इंडिया (0.76 प्रतिशत), भारती एयरटेल (0.76 प्रतिशत), एचडीएफसी बैंक (0.63 प्रतिशत) और ल्यूपिन (0.62 प्रतिशत)।

वहीं, एक्सिस बैंक (2.41 प्रतिशत), ICICI बैंक (1.99 प्रतिशत), इंफोसिस (1.87 प्रतिशत), TCS (1.82 प्रतिशत) और विप्रो (1.59 प्रतिशत) में सर्वाधिक गिरावट रही।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6.9 अंकों की बढ़त के साथ 9,166.95 पर खुला और 33.20 अंकों या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,126.85 पर बंद हुआ।

BSE के 19 सेक्टरों में से 10 सेक्टरों में गिरावट रही। सर्वाधिक गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे : सूचना प्रौद्योगिकी (1.36 प्रतिशत), प्रौद्योगिकी (1.23 प्रतिशत), दूरसंचार (1.11 प्रतिशत), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.03 प्रतिशत) और ऊर्जा (0.75 प्रतिशत)।

वहीं, BSE के तेजी वाले सेक्टर रहे स्वास्थ्य सेवाएं (0.44 प्रतिशत), रियल्टी (0.25 प्रतिशत), उपभोक्ता सेवाएं (0.20 प्रतिशत), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.21 प्रतिशत) और बिजली (0.20 प्रतिशत)।

BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी का रुख रहा। BSE का मिडकैप सूचकांक 23.65 अंकों की बढ़त के साथ 13916.79 पर और स्मॉलकैप 42.36 अंकों की तेजी के साथ 14054.99 पर बंद हुआ।

BSE में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। BSE के कुल 1,354 शेयरों में तेजी रही और 1,443 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 226 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+