महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा कि ‘कांग्रेस की मांग के बावजूद भट्टाचार्य ने अपनी टिप्पणियों के लिए माफी नहीं मांगी’।
कांग्रेस ने कर्ज माफी पर अपनी टिप्पणी के जरिये 'किसानों और सदन का अपमान' करने के लिए एसबीआई चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य के खिलाफ विशेषाधिकार का उल्लंघन करने का आज नोटिस दिया।

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा कि 'कांग्रेस की मांग के बावजूद भट्टाचार्य ने अपनी टिप्पणियों के लिए माफी नहीं मांगी', जिसके बाद अध्यक्ष हरीभाउ बागड़े को नोटिस सौंपा गया। टिप्पणी को 'किसानों, निर्वाचित प्रतिनिधियों और सदन के लिए अपमानजनक' बताया
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्होंने नोटिस में भट्टाचार्य की टिप्पणियों को 'किसानों, निर्वाचित प्रतिनिधियों और सदन के लिए अपमानजनक' बताया है।विपक्षी दल कांग्रेस और राकांपा विधानसभा में किसानों का कर्ज माफ करने के मुद्दे को उठा रही है।
भट्टाचार्य ने बुधवार को यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा था, 'हमें लगता है कि कृषि कर्ज माफी के मामले में बैंक और कर्जदाता के बीच अनुशासन बिगड़ता है क्योंकि जिन लोगों का कर्ज माफ किया जाता है वे भविष्य में भी कर्ज माफ होने की उम्मीद रखते हैं। भविष्य में भी ऐसे कर्ज नहीं चुकाये जाते।'
विखे पाटिल ने कहा, 'भट्टाचार्य एक नीति निर्माता नहीं है और वह किसानों का कर्ज माफ किये जाने के संबंध में निर्णय नहीं ले सकती। उन्हें ऐसे बयान देने का अधिकार नहीं है।'
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications