2,000.सरकार ने बुधवार को बताया कि 500 रुपए के नए नोटों की छपाई पर 2.87 रुपए से 3.09 रुपए के बीच और 2,000 रुपए के नए नोटों की छपाई पर 3.54 रुपए से 3.77 रुपए के बीच लागत आई।
2000 और 500 रुपए के नए नोटों को लेकर जितनी चर्चा हुई है उतनी शायद किसी और नोट को लेकर चर्चा शायद ही कभी हुई हो। अब सरकार ने स्पष्ट किया है 2000 रुए और 500 रुपए के नोटों की छपाई में कितना खर्च आता है। राज्यसभा में सरकार ने बताया कि 2000 और 500 रुपए के नोट की छपाई में कितना खर्च आता है।
3.77 रुपए में छपता है 2000 रुपए के नोट
सरकार ने बुधवार को बताया कि 500 रुपए के नए नोटों की छपाई पर 2.87 रुपए से 3.09 रुपए के बीच और 2,000 रुपए के नए नोटों की छपाई पर 3.54 रुपए से 3.77 रुपए के बीच लागत आई। सरकार ने बुधवार को सदन में यह जानकारी दी।
2.87 रुपए में छपता है 500 रुपए का नोट
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राज्यसभा में अपने लिखित जवाब में कहा, "500 रुपए के हर नए नोट की छपाई पर 2.87 रुपए से 3.09 रुपए के बीच और 2,000 रुपए के हर नए नोट की छपाई पर 3.54 रुपए से 3.77 रुपए के बीच लागत आई।"
नोटों की छपाई पर खर्च के शुरुआती आंकड़े हैं
मेघवाल ने साथ ही यह भी कहा कि चूंकि अभी 5,00 और 2,000 रुपए के नए नोटों की छपाई पूरी नहीं हो सकी है, इसलिए नए नोटों की छपाई पर आई कुल लागत अभी बताना संभव नहीं है। मेघवाल ने बताया कि 24 फरवरी तक देश में कुल प्रचलन मुद्रा 11.641 लाख करोड़ रुपए थी।
12.44 लाख करोड़ रुपए के पुराने नोट जमा हुए
उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर, 2016 तक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में कुल 12.44 लाख करोड़ रुपए राशि के पुराने नोट जमा हुए थे।
500-1000 रुपए के पुराने नोट हुए बंद
आपको बता दें कि पिछले वर्ष 8 नवंबर 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात में 8 बजे घोषणा की थी कि देश में 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट को लीगल टेंडर नहीं माना जाएगा। इसके बाद देश में 500 और 2000 रुपए के नए नोट चलन में आए।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
