उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड विधानसभा चुनावाओं में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आशातीत सफलता से मंगलवार को शेयर बाजारों में जबरदस्त उत्साह दिखा
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड विधानसभा चुनावाओं में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आशातीत सफलता से मंगलवार को शेयर बाजारों में जबरदस्त उत्साह दिखा और नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में उछलकर 9,123 पहुंच गया जो इसका अब तक का सर्वोच्च स्तर है। बंबई बाजार का सेंसेक्स भी शुरू में 616 के उछाल पर था, बाद में बाजार 496 अंकों के उछाल के साथ बंद हुआ।
IIP ने भी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया
जनवरी में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) का उम्मीद से बेहतर आंकड़ा भी उत्साह बढ़ाने वाला रहा. जनवरी में औद्योगिक वृद्धि वार्षिक आधार पर 2.7% रही। शुरुआती कारोबार में बैंक, पूंजीगत सामान उद्योग और जमीन जायदाद का कारोबार करने वाली कंपनियों वाले सभी अलग-अलग वर्गों के सुचकांक ऊपर थे।
निफ्टी ने छुई ऐतिहासिक ऊंचाई
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला निफ्टी 188.20 अंक यानी 2.10% सुधर कर 9,122.75 पर पहुंच गया था जो इसका अब तक का उच्चतम स्तर है। इससे पहले चार मार्च 2015 को निफ्टी का 9,119.20 का स्तर एक कीर्तिमान था।
शेयर बाजार 496 अंक उछला
बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 496.40 अंक यानी 1.71% उछल कर 29,442.63 पर पहुंच गया। इससे पहले यह 4 मार्च 2015 को इस स्तर पर देखा गया था। आपको बता दें कि शेयर बाजार होली के अवसर पर सोमवार को बंद थे।
बीजेपी की जीत का बाजार ने किया स्वागत
विधान सभा चुनावों में भाजपा की भारी जीत से निवेशकों को लगता है कि आर्थिक सुधारों की गति तेज होगी जो बाजार के लिए अच्छा होगा।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications