लोगों की जुबान को एक अलग स्वाद देने वाली ये टॉफी फरवरी 2015 में लॉन्च हुई थी। इस टॉफी का नाम पल्स है
1 रुपए की टॉफी और 300 करोड़ का बिजनेस, सुनने में ये जरूर अटपटा है लेकिन ये सच है। छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक की फेवरेट ये टॉफी 2 साल में 300 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।
2015 में हुई थी लॉन्च
लोगों की जुबान को एक अलग स्वाद देने वाली ये टॉफी फरवरी 2015 में लॉन्च हुई थी। इस टॉफी का नाम पल्स है और इसे रजनीगंधा और कैच पानी बनाने वाली कंपनी डीएस यानि धर्मपाल और सत्यपाल ग्रुप ने लॉन्च किया था।
300 करोड़ का किया कारोबार
कपंनी ने कच्चे आम के स्वाद वाली टॉफी बहुत कम समय में ही लोकप्रियता हासिल कर ली। टॉफी की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से ही लग सकता है कि उसने महज दो सालों में 300 करोड़ का कारोबार कर डाला।
स्वाद है अलग
पल्स ने अपने बेहद खास फ्लेवर की वजह से मार्केट पर कब्जा किया। 'कच्चा आम' फ्लेवर के साथ लॉन्च हुई इस हार्ड बॉइल्ड कैंडी ने अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों के दिलों पर कब्जा किया।
2100 करोड़ का है पूरा कारोबार
पल्स मार्केट के हिसाब से हार्ड बॉइल्ड कैंडी की श्रेणी में आता है जिसका पूरा मार्केट लगभग 2100 करोड़ रुपये का है और ये साल दर साल 23% के रेट से आगे बढ़ रहा है, जिसमें 50% शेयर सिर्फ मैंगो फ्लेवर कैंडी का है।
गुजरात में शुरु हुआ था ट्रायल
गुजरात रीजन से इसका ट्रायल शुरू किया गया और फिर लोगों की डिमांड पर इसे अन्य राज्यों में भी पहुंचाया गया। इस डिमांड को पूरा करने में डीएस ग्रुप के पुराने डिस्ट्रिब्यूटर्स की मदद ली गई।
विदेशों में भी है टॉफी का जलवा
भारत में बेहतरीन रिस्पॉन्स मिलने के बाद डीएस ग्रुप ने इस कैंडी को सिंगापुर, यूके और यूएस में भी बेचना शुरू किया। इतना ही नहीं, डीएस ग्रुप ने इस 'मसाला बम' फॉर्मूले को पेटेंट भी करा लिया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
