RBI ने अपनी क्लीन करेंसी योजना के तहत बैंक नोट और नई करेंसी को लेकर एक जरूरी गाइडलाइन जारी की है। अगर आप होली के रंग में रंगने के लिए तैयार हैं तो कुछ एहतियात भी बरतना जरूरी होगा। ध्यान रहे कि होली खेलते वक्त जेब में नोट नहीं पड़े हों क्योंकि 500 और 2,000 रुपये के रंग लगे नोट बैंकों में बिल्कुल स्वीकार नहीं होंगे। होली के रंग में रंगे नोट सिर्फ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में ही जमा किए जा सकते हैं।

आरबीआई की क्लीन नोट पॉलिसी के तहत यह गाइड लाइन जारी की गई है। पिछले काफी दिनों से सोशल साइट और वॉट्सऐप आदि पर यह मेसेज भी वायरल हो रहा है। इस मेसेज को बैंक अधिकारियों ने सही बताया है।
समाचार पोर्टल नवभारत टाइम्स ने नोएडा सेक्टर 16 स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के चीफ मैनेजर अनिल कुमार के हवाले से कहा है कि आरबीआई की तरफ से ऐसी गाइड लाइन जारी की गई है। 500 और 2,000 रुपये के नोटों पर अगर कोई रंग या कोई पेन चलाया जाता है तो वह नोट बैंकों में जमा नहीं होंगे।
दरअसल नोटबंदी से पहले 500 और 1,000 हजार के नोटों पर अगर किसी तरह कलर या पेन चल जाता, कोई सिग्नेचर कर देता था तो वह नोट बैंकों में चल जाते थे। कई बार त्योहार के मौके पर घरों में बने पकवान का तेल भी नोटों पर लग जाता था। उसके बावजूद ऐसे नोट बैंकों में स्वीकार कर लिए जाते थे। नोटबंदी के बाद आरबीआई ने क्लीन नोट पॉलिसी जारी करते हुए नई करंसी को साफ और स्वच्छ रखने की हिदायत दी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications