केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही किराए में रह रहे लोगों के घर का किराया अपनी तरफ से अदा करेगी। ये किराया वाउचर के जरिए दिया जाएगा।
केन्द्र सरकार जल्द ही एक ऐसी कल्याणकारी योजना की शुरुआत करने जा रही है, जिसके तहत सरकार आपके घर का किराया दे सकती है। सरकार जल्द ही करीब 100 स्मार्ट शहरों में 2713 करोड़ रुपए से इस नई कल्याणकारी योजना की शुरुआत करने की योजना बना रही है।
इन्हे मिलेगा लाभ
सरकार की यह योजना गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए होगी, जिन्हें नई रेंटल हाउसिंग पॉलिसी के तहत घर का किराया चुकाने के लिए कुछ वाउचर्स दिए जाएंगे। यूं तो सरकार इस योजना पर पिछले करीब 3 सालों से काम कर रही है, लेकिन इसे पहली बार 2017-18 वित्त वर्ष में लागू किया जा सकता है।
गरीब-मजदूरों को मिलेगा लाभ
यह स्कीम शहरी गरीबों (शहर में रहने वाले गरीब लोग) के लिए है। इस योजना से उन मजदूरों को काफी मदद मिलेगी, जो मजदूरी करने के लिए अपने गांव से दूर किसी शहर में जाकर रहते हैं।
वाउचर्स के जरिए मिलेगा हाउस रेंट
इन रेंट वाउचर्स को गरीबों में वितरित करने के लिए शहरी निकायों की मदद ली जाएगी। यह रेंट वाउचर गरीब शख्स अपने मकान मालिक को देगा और मकान मालिक उसे किसी भी सिटीजन सर्विस ब्यूरो से अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा सकेगा।
अगर किराया अधिक होगा तो ?
अगर उस शख्स के घर का किराया रेंट वाउचर की कीमत से अधिक होता है, तो फिर अतिरिक्त रकम उस शख्स को अपनी जेब से देनी होगी। रेंट वाउचर की कीमत कितनी होगी, इसका निर्धारण निकाय शहर और कमरे की लंबाई-चौड़ाई के हिसाब से तय करेगा।
डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए मिलेगा लाभ
2011 की जनगणना के अनुसार शहरों में करीब 27.5 फीसदी लोग किराए पर रहते हैं। सरकार इस योजना के तहत वाउचर से भुगतान के लिए डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर की संभावना भी तलाश रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications