देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई,48.63 अंकों की गिरावट के साथ 28,999.56 पर और निफ्टी 16.55 अंकों की गिरावट के साथ 8,946.90 पर बंद हुआ।
देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। एक दिन पहले दो वर्ष के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 48.63 अंकों की गिरावट के साथ 28,999.56 पर और निफ्टी 16.55 अंकों की गिरावट के साथ 8,946.90 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 43.97 अंकों की बढ़त के साथ 29092.16 पर खुला और 48.63 अंकों या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28,999.56 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29098.17 के ऊपरी और 28957.68 के निचले स्तर को छुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 14.3 अंकों की बढ़त के साथ 8,977.75 पर खुला और 16.55 अंकों या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,946.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,977.85 के ऊपरी और 8,932.80 के निचले स्तर को छुआ।
BSE के 19 सेक्टरों में से 11 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। धातु (1.79 प्रतिशत), आधारभूत सामग्री (0.75 प्रतिशत), वाहन (0.50 प्रतिशत), स्वास्थ्य सेवाएं (0.47 प्रतिशत) और दूरसंचार (0.47 प्रतिशत) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।
वहीं तेल एवं गैस (0.41 प्रतिशत), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.37 प्रतिशत), बिजली (0.28 प्रतिशत), पूंजीगत वस्तुएं (0.18 प्रतिशत) और ऊर्जा (0.15 प्रतिशत) में सर्वाधिक तेजी देखी गई।
BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मामूली तेजी रही। मिडकैप सूचकांक 18.57 अंक बढ़कर 13503.84 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 4.45 अंक की बढ़त के साथ 13675.18 पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
