बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रूख के साथ ही शादी-ब्याह के मौसम की समाप्ति को देखते हुये स्थानीय आभूषण निर्माताओं और फुटकर विक्रेताओं की मांग में गिरावट आई है।
विदेशी बाजारों में कमजोरी के रूख और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग घटने के बीच दिल्ली के सर्राफा बाजार में 06/03/2017 (सोमवार) को सोना 350 रुपए घटकर 30,000 रुपए के स्तर से नीचे 29,750 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की उठान कमजोर पड़ने से चांदी भी 300 रुपए घटकर 43,000 रुपए के स्तर से नीचे 42,800 रुपए प्रति किलो रह गई।
देखें अपने शहर में सोने और चांदी के दाम
आगे देखें अपने शहर में सोने के दाम, अपने शहर में सोने के दाम देखने के लिए आप आगे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
- नई दिल्ली सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- मुंबई में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- लखनऊ में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- जयपुर में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- चंडीगढ़ में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- पटना में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- नासिक में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- नागपुर में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- बड़ौदा में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- कोलकाता सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट)
- अहमदाबाद सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- बैंगलोर में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- चेन्नई में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 4 कैरेट)
- हैदराबाद में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
सभी 24 शहरों के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें, इसके साथ ही चांदी के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है।
विदेशी बाजार में कमजोरी का रुख
बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रूख के साथ ही शादी-ब्याह के मौसम की समाप्ति को देखते हुये स्थानीय आभूषण निर्माताओं और फुटकर विक्रेताओं की मांग में गिरावट आने से मुख्यत: सोने की कीमतों में गिरावट रही। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.19% घटकर 1,231.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.92% की गिरावट के साथ 17.78 डॉलर प्रति औंस रह गया।
350 रुपए गिरे दाम
राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली में 99.9% और 99.5% शुद्धता वाले सोने का भाव प्रत्येक 350 रुपए की हानि दर्शाता क्रमश: 29,750 और 29,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। गत सप्ताहांत, शनिवार के कारोबार में सोने में 375 रुपए की तेजी आई थी। गिन्नी का भाव 24,500 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहा।
300 रुपए गिरे चांदी के दाम
चांदी तैयार का भाव 300 रुपए गिरकर 42,800 रुपए प्रति किलो जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी का भाव 535 रुपए बढ़कर 42,700 रुपए प्रति किलो रह गया। चांदी सिक्का 1,000 रुपए गिरकर (लिवाली) 73,000 रुपए सैकड़ा और बिकवाल 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर बंद हुए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications