सरकार ने बैंकों को 31 मार्च 2017 तक सभी बचत खातों को मोबाइल और आधार संख्या से जोड़ने का निर्देश दिया है और ऐसे ग्राहकों के लिये मोबाइल बैंकिंग के लिये सक्षम बनाने को कहा है।
सरकार ने बैंकों को 31 मार्च 2017 तक सभी बचत खातों को मोबाइल और आधार संख्या से जोड़ने का निर्देश दिया है और ऐसे ग्राहकों के लिये मोबाइल बैंकिंग के लिये सक्षम बनाने को कहा है।

एक आधिकारिक बयान में आज कहा गया है कि सभी बैंकों को इसे अभियान के तौर पर चलाने की सलाह दी गयी है। मोबाइल के जरिये भुगतान के लिये खाते से मोबाइल नंबर को जोड़ना और एम-बैंकिंग हेतु उपयुक्त बनाना पूर्व शर्त है जबकि आधार संख्या से खाते को जोड़ा आधार युक्त भुगतान प्रणाली (एईपीएस) के उपयोग के लिये एक पूर्व शर्त है।
हाल की कैबिनेट सचिवालय की अधिसूचना के अनुसार इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) को डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी दी गयी है।
एक अनुमान के तहत फिलहाल केवल 65 प्रतिशत बचत खाते मोबाइल नंबर से जुड़े हैं और 50 प्रतिशत आधार से संबद्ध हैं।मोबाइल नंबर से जुड़े कुल 65 प्रतिशत खातों में से केवल 20 प्रतिशत मोबाइल बैंकिंग की सुविधा कर दी गयी है।
बयान के अनुसार, 'इस प्रक्रिया को ग्राहकों के लिये आसान बनाने के लिये एमईआईटीवाई ने बैंकों से फोन आदि के जरिये ग्राहकों से संपर्क कर इसकी सहमति की संभावना तलाशने को कहा है।
फिलहाल इसके लिये ग्राहकों को बैंक शाखा या एटीएम जाने की आवश्यकता होती है।' इस अभियान को तत्काल प्रभाव से शुरू किया गया जाएगा। इस अभियान पर एमईआईटीवाई के साथ वित्तीय सेवा विभाग नजर रखेंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
