बिना-सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम बुधवार को 86 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम बढ़ने की वजह से यहां भी दाम बढ़ा दिये गये
बिना-सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम बुधवार को 86 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम बढ़ने की वजह से यहां भी दाम बढ़ा दिये गये। बिना-सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर अब 86 रुपये बढ़कर 737.50 रुपये में मिलेगा।

बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर उन लोगों को लेना होता है जिन्होंने गैस-सब्सिडी छोड़ दी है या फिर जिनका 14.2 किलो के सब्सिडी शुदा 12 सिलेंडर का कोटा पूरा हो चुका है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने यह जानकारी दी है।
बिना-सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में यह एकमुश्त अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि है। इससे पहले एक फरवरी को इसके दाम में 66.5 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई थी। बिना-सब्सिडी वाले 14.2 किलो के सिलेंडर का दाम कल तक 651.50 रुपये था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम अक्तूबर 2016 के बाद से बढ़ रहे हैं। सितंबर 2016 में दिल्ली में बिना-सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 466.50 रुपये का था। उसके बाद से छह किस्तों में यह 271 रुपये यानी 58 प्रतिशत महंगा हो चुका है।
तेल कंपनियों ने सब्सिडीशुदा रसोई गैस सिलेंडर का दाम भी मामूली 13 पैसे बढ़ाकर 434.93 रुपये प्रति सिलेंडर कर दिया। इससे पहले एक फरवरी को इसमें 9 पैसे की वृद्धि की गई। दो मामूली वृद्धि से पहले सब्सिडीशुदा गैस के दाम आठ बार बढ़े हैं और हर बार करीब दो रुपये की इसमें वृद्धि की गई।
तेल कंपनियों ने इसके साथ ही विमान ईंधन के दाम भी 214 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़ाकर 54,293.38 रुपये प्रति किलोलीटर कर दिये। इससे पहले इसमें एक फरवरी को तीन प्रतिशत वृद्धि की गई थी। आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया है कि बिना-सब्सिडी के एलपीजी सिलेंडर के दाम में की गई वृद्धि अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी उत्पादों के मूल में आई बढ़त के अनुरूप है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications