अच्छे दिन: 10 फीसदी बढ़ी भारत की प्रति व्यक्ति आय

चालू वित्त वर्ष में यह 10.2 प्रतिशत बढ़कर एक लाख तीन हजार आठ सौ अठारह रुपए रहने का अनुमान है. सरकार ने आज यह आंकड़ा जारी किया है।

बेरोजगारी और महंगाई के बीच एक अच्छी खबर आई है. आने वाले समय में देश की प्रति व्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय आय में इजाफ होने की संभावना जताई जा रही है। चालू वित्त वर्ष में यह 10.2 प्रतिशत बढ़कर एक लाख तीन हजार आठ सौ अठारह रुपए रहने का अनुमान है. सरकार ने आज यह आंकड़ा जारी किया है।

India's Per Capita Income Increased By 10 Percent

वित्त वर्ष 2015-16 में प्रति व्यक्ति राष्ट्रीय आय 94 हजार 1 सौ 78 रुपए रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष से 8.9 प्रतिशत अधिक रही थी।

वर्ष 2016-17 की राष्ट्रीय आय के दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, 'वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान प्रति व्यक्ति निवल राष्ट्रीय आय बढ़कर एक लाख 3 हजार 8 सौ 18 रुपए हो जाने का अनुमान है। यह 2015-16 के 94,178 रुपए की तुलना में 10.2 प्रतिशत अधिक है।' सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने यह आंकड़ा जारी किया है।

वास्तविक आधार पर प्रति व्यक्ति आय (2011-12 की कीमतों पर) चालू वित्त वर्ष में 82 हजार 1 सौ 12 रुपए रहने का अनुमान है जो 2015-16 में 77 हजार 5 सौ 24 रुपए रही।

मंत्रालय ने कहा, 'प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर 2016-17 में 5.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है जो पिछले साल 6.6 प्रतिशत थी।' सकल राष्ट्रीय आय (जीएनआई) 2011-12 कीमतों पर 1 लाख 20 हजार 2 सौ 80 अरब रुपए हो जाने का अनुमान है जो 2015-16 में 1 लाख 12 हजार 2 सौ 20 रुपए अनुमानित है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+