यह चालू वित्त वर्ष में गोल्ड बांड की अंतिम पेशकश होगी। वित्त मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत सरकार रिजर्व बैंक के साथ परामर्श कर सरकारी स्वर्ण बांड 2016-17 श्रृंखला चार जारी करने का निर्णय किया है।
सरकारी स्वर्ण बांड योजना के तहत स्वर्ण बांड की बिक्री का सातवां दौर 27 फरवरी 2017 को सोमवार के दिन से शुरू होगा। इसके तहत लोग 500 ग्राम सोने के मूल्य तक के बांड खरीद सकते हैं।
क्या कहा रिजर्व बैंक ने
यह चालू वित्त वर्ष में गोल्ड बांड की अंतिम पेशकश होगी। वित्त मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत सरकार रिजर्व बैंक के साथ परामर्श कर सरकारी स्वर्ण बांड 2016-17 श्रृंखला चार जारी करने का निर्णय किया है। बांड के लिये आवेदन 27 फरवरी से तीन मार्च को स्वीकार किये जाएंगे।'' बांड पात्र आवेदनकर्ताओं को 17 मार्च 2017 को जारी किये जाएंगे।
क्या है गोल्ड बांड
सोने में निवेश के विकल्प के रूप में सरकारी स्वर्ण बांड (एसबीजी) नवंबर 2015 में शुरू किया गया। यह निवेशकों को भौतिक रूप से सोना खरीदे बिना उसमें निवेश का विकल्प देता है। अबतक सरकार स्वर्ण बांड की छह किस्त जारी कर चुकी है।
कैसे इस्तेमाल करें गोल्ड बांड
बांड की बिक्री बैंक, स्टाक होल्डिंग कारपोरेशन आफ इंडिया लि. (एसएचसीआईएल), मनोनीत डाकघरों और मान्यता प्राप्त शेयर बाजारों एनएसई और बीएसई के जरिये बेचे जाएंगे।
सरकार को क्या होगा लाभ
सरकार पांच चरणों में इसके जरिए 3,060 करोड़ रुपए जुटा चुकी है। रिजर्व बैंक सरकार की तरफ से बांड जारी करता है।मंत्रालय के अनुसार गोल्ड बांड में निवेश करने वालों को निवेश मूल्य पर 2.5 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलेगा जो उन्हें छह महीने पर मिलेगा।
कितने दिन के लिए है गोल्ड बांड
बांड की मियाद आठ साल है। इसमें पांचवें साल से ब्याज भुगतान की तारीख को इससे बाहर निकलने का विकल्प उपलब्ध है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications