देश का पहला हेलीपोर्ट 28 फरवरी से दिल्ली में शुरु हो रहा है। इस हेलीपोर्ट से दिल्ली दर्शन और वैष्णो देवी के दर्शन की सुविधा दी जाएगी।
एयरपोर्ट के बारे में तो आपने बहुत सुना और देखा होगा लेकिन क्या कभी हेलीपोर्ट के बारे में सुना है। दिल्ली के रोहिणी में अब हेलीपोर्ट की सर्विस शुरु हो रही है। देश के इस पहले हेलीपोर्ट को 100 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है।
25 एकड़ में बना है हेलीपोर्ट
हेलीपोर्ट को बनाने में 25 एकड़ की जमीन का इस्तेमाल किया गया है। हेलीपोर्ट में हेलीकॉप्टर के लिए 4 हैंगर्स बनाए गए हैं।
किसने बनाया हेलीपोर्ट
इस हेलीपोर्ट को पवनहंस ने बनाया है और शुरुआत में सिर्फ पवनहंस के ही हेलीकॉप्टरों से परिवहन किया जाएगा।
क्या होगी सुविधा
हेलीपोर्ट में एक साथ 150 पैसेंजर्स को ले जाने और ले आने की सुविधा होगी। इस हेलीपोर्ट का उद्घाटन 28 फरवरी के दिन होगा। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हेलीपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।
क्या है खास
- देश का पहला हेलीपोर्ट जहां से दिल्ली दर्शन और वैष्णो देवी के लिए सर्विस शुरु होगी।
- पवनहंस कंपनी ने 100 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया हेलीपोर्ट
- हेलीपोर्ट से दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में एयर एंबुलेंस की सर्विस को शुरु किया जा सकता है।
- 25 एकड़ में बना है देश का पहला हेलीपोर्ट
- हेलीपोर्ट में 4 हैंगर हैं, 16 सीटर हेलीकॉप्टर्स के एक साथ उड़ान भरने और लैंड करने की सुविधा है।
कितना होगा किराया
इस सेवा का किराया कितना होगा इसके बारे में अभी किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है।
देश में इस तरह का ये पहला प्रयास
देश में इस तरह का ये पहला प्रयास है। इससे पहले अन्य देशों मे इस तरह की सर्विस की शुरुआत हो चुकी है। चीन में 48 हेलीपोर्ट हैं, वहीं रुस में 50 हेलीपोर्ट हैं। इसके अलावा ब्राजील में भी हेलीपोर्ट की सेवाएं काफी वक्त से जारी हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications